चंडीगढ : नव युवा सभा की ओर से सेक्टर 56 में हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया जिस में पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल भी विशेष तौर पर हाजिर हुए। क्लब के अध्यक्ष तथा इस क्षेत्र के पार्षद दर्शन कुमार गर्ग की अध्यक्षता में करवाये गये इस भगवती जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच कर मां का आर्शीवाद लिया। जागरण में ज्वाला देवी से ज्योत लाई गई थी। जागरण में अमरिन्द्र बौबी एंड पार्टी तथा विजय रतन एंड पार्टी की ओर से अपने भजनों से मां की महिमा का गुणगान किया गया।
इस अवसर पर संगत को संबोधन करते हुए दर्शन गर्ग ने कहा कि आधु़निकता के इस दौर में देखने में आ रहा है कि हमारे बच्चे धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि कम रखने लगे हैं जो कि गंभीर चिंता का विषय है। इस लिए धार्मिक संस्थाओं को चाहिए कि बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में रुचि लेने के प्रेरित किया जाये ताकि बच्चे पश्चिमी स याचार से बच कर उन में सेवा भाव की भावना भरी जा सके। इस अवसर पर नव युवा सभा के मैंबर राजू, गुरमीत, तेजी, बग्गा, धीरज राणा, चौधरी, नावेद अहमद व अन्य कई मैंबरों ने सेवा निभाई। जागरण के दौरान छोले पूड़ी व खीर का भंडारा भी लगाया गया।