Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पंजाब सरकार स्कूलों में शैक्षणिक स्तर उंचा उठाने और अध्यापकों को पेश मुश्किलों के हल के लिए दृढ संकल्प- शिक्षा मंत्री

Updated on Monday, October 14, 2013 12:39 PM IST

चण्डीगढ़ - पंजाब सरकार राज्य के स्कूलों में शिक्षा का स्तर उंचा उठाने और आवश्यक बुनियादी ढांचा मुहैया करने सहित अध्यापक वर्ग को दरपेश मुश्किलों के हल के लिए दृढ संकल्पित है ताकि राष्ट्र निर्माता के  तौर पर बच्चों को आदर्श विद्या प्रदान करने वाले अध्यापकों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जा सके।

                यह जानकारी देते हुए आज यहां शिक्षा मंत्री पंजाब स. सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की विभिन्न 20 अध्यापक दल यूनियनों के साथ एक बैठक के दौरान दी जो अपनी मांगों के संबंध में  शिक्षा मंत्री को मिलने के लिए पहुंचा।

एस सी/ बी सी अध्यापक यूनियन, पंजाब द्वारा मास्टर कॉडर की सीनियर्ता सूची और मैरिट अनुसार लैक्चरारों और मुख्य अध्यापकों की पदोन्नित और पहले हुई पदोन्नितयों में रह गये कर्मचारियों को सीनियर्ता अनुसार पदोन्नित देने पर जोर दिया गया।

गोवर्नमैंट स्कूल एसोसिएशन, सरकारी स्कूल हैड मास्टर एसोसिएशन, मास्टर कॉडर यूनियन, पंजाब द्वारा मास्टर कॉडर से प्रिंसीपलों का कोटा फिक्स करने और लेफ्ट आउट केसों का निपटारा और पदोन्नितयां करने व टैम्प्रेरी पदों को पक्का करने पर ज़ोर दिया।  शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री द्वारा मास्टर कॉडर की पदोन्नितयों, अध्यापकों के रिक्त पद भरने और सीनियर्ता सूची को नियमों अनुसार अपग्रेड करने के लिए मांग पत्र दिया ।

                शिक्षा मंत्री ने कहा कि समूचे देश में से पंजाब राज्य शिक्षा के क्षेत्र में पहले नम्बर पर अग्रणीय राज्य के तौर पर उभरा है और पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा के स्तर, स्कूलों में आधारभूत ढांचा मज़बूत करने और अध्यापकों के रिक्त पद भरने के लिए वचनबद्ध है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 11वीं और 12वीं श्रेणी के मैडीकल और नॉन मैडीकल विद्यार्थीयों को बोर्ड की परीक्षाओ के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा और इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए तैयारी करवाने हेतू एक योजना तैयार की जा रही है। राज्य के समस्त सरकारी स्कूलों में से विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विषयों से संबंधित होनहार विद्यार्थीयों और इनके विषय विशेषज्ञों लैक्चरारों का सर्वे करवाने के पश्चात एक ऐसा केंद्र स्थापित किया जाएगा जोकि इस स्कीम को अमली जामा पहनाया जाएगा।

                बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने अध्यापक यूनियनों की मांगों पर हमदर्दी से विचार करने का भरोसा दिया। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वह अध्यापक वर्ग की समस्याओं से भली भांति अवगत् हैं और उनकी हार्दिक इच्छा है कि राष्ट्र के निर्माता अध्यापक वर्ग को बेहतर परिणाम देने के लिए उचित शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाये। साथ ही उन्होंने अध्यापक वर्ग को अपील की कि जहां सरकार उनकी बेहतरी के लिए यत्नशील है वहीं अध्यापक भी बेहतर परिणाम देने के लिए कठोर परिश्रम और तनदेही से विद्यार्थीयों को शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के स्कूलों में विभिन्न तरह के  रिक्त पद भरने के लिए राज्य सरकार यत्नशील है।

आज की इस बैठक के दौरान अन्य के अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा अंजलि भावरा, कुमार राहुल डी जी एस ई, डी पी आई सीनियर सकैण्डरी कमल गर्ग, विशेष सचिव स्कूल शिक्षा स. गुरदीप सिंह, दर्शन कौर डी पी आई एलीमैंटरी और विभाग के अन्य उच्च अधिकारियों के अतिरिक्त अध्यापक दल यूनियन में मेजर प्रदीप कुमार, महासचिव और संगठनों के अन्य प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X