Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सुपर हीरो ‘शक्तिमान’ ने चंडीगढ़ में खोला इंस्टीट्यूट ऑफ एक्टिंग फॉर फिल्म एंड टेलीविजन

Updated on Monday, October 14, 2013 11:56 AM IST

चंडीगढ़ : लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘शक्तिमान’ के सुपर हीरो एवं महाभारत के ‘भीष्म पितामह’ मुकेश खन्ना चंडीगढ़ में शक्तिमान इंस्टीट्यूट ऑफ एक्टिंग फॉर फिल्म एंड टेलीविजन खोलने जा रहे हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा उन्होंने आज यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में की।

मुकेश खन्ना भारतीय युवाओं के सुपर हीरो हैं। ‘शक्तिमान’ के पंडित गंगाधर मायाधर विद्याधर ओमकार नाथ शास्त्री के रूप में उन्होंने कई वर्षों तक भारतीयों के दिलों पर  राज किया। धारावाहिक महाभारत के भीष्म पितामह के रूप में तो उन्होंने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। लोग आज भी उनके किरादारों को याद करते हैं और मुकेश खन्ना के अभिनय कौशल को सराहते हैं।

अपने इसी हुनर को अब मुकेश खन्ना युवाओं को विरासत के रूप में देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक एक्टिंग स्कूल खोलने का फैसला किया है। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे पूरा करने के लिए वे चंडीगढ़ आज पहुंचे। अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि हीरो, खासकर एक्शन हीरो बनना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत, समर्पण, लगन, मजबूत इच्छा शक्ति और अभिनय की बारीकियां सीखने की जरूरत होती है। मेरे इंस्टीट्यूट में युवाओं को अभिनय के गुर सिखाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं मानसिक विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि जयपुर और आगरा के बाद चंडीगढ़ में इंस्टीट्यूट की यह तीसरी शाखा है। ‘मेरी योजना देश भर में इंस्टीट्यूट की शाखाएं खोलने की है। मैं युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करना चाहता हूं, जहां वे अपनी अभिनय प्रतिभा निखार सकें। मैं एक्टिंग का हुनर रखने वाले युवाओं का आह्वान करता हूं कि वे आगे आएं। इस प्रोजेक्ट में मेरे सहयोगी बनें। खुद की अभिनय प्रतिभा को निखारें।’

चंडीगढ़ में शक्तिमान इंस्टीट्यूट ऑफ एक्टिंग फॉर फिल्म एंड टेलीविजन की स्थापना मार्केटिंग, एडवर्टाइजिंग एंड मॉडलिंग की जानी-मानी एजेंसी- एसएमसी बिज के  सहयोग से की गयी है। मनोरंजन जगत के जाने-माने नाम एवं फेस ऑफ द ईयर अवार्ड्स के संस्थापक सुनील बंसल एसएमसी बिज के संचालक हैं। प्रसिद्ध बिजनेसमैन श्री एल बी भाटिया एवं जाने-माने वास्तु सलाहकार व ज्योतिषि श्री नरेंद्र कटारिया इस संस्थान के अन्य सहयोगी हैं। संस्थान एसएसओ 143-144, मध्य मार्ग, सेक्टर-8, चंडीगढ़ में स्थित है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X