Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

लड़कियों की सुरक्षा जागरूकता हेतु ऑटो रैली

Updated on Tuesday, October 01, 2013 10:05 AM IST

चंडीगढ़ : 8वें अंतर्राष्ट्रीय युवा शंाति महोत्सव के चौथे दिन आज एक विशाल ऑटो रैली निकाली गई। आयोजन का उद्देश्य था लोगों को लड़कियों की गरिमा व सुरक्षा हेतु प्रेरित करना। रैली को पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 11 के मेन ऑडिटोरियम से अमेरिकी दूतावास नई दिल्ली के डेविड मीस ने झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज, सेक्टर 42 में खत्म हुई। अमेरिकी गांधी बर्नी मेयर ने रैली का नेतृत्व किया। युवसत्ता के स्वयंसेवकों व कॉलेज छात्र-छात्राओं ने भी रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

करीब 100 ऑटो इस रैली में शामिल थे। सभी ऑटो गल्र्स सेफ्टी का संदेशों से युक्त स्टिकर्स, बैनर व प्लेकार्ड्स से सजे हुए थे। एनजीओ युवसत्ता, एनएसएस स्टेट सेल चंडीगढ़, ऑक्सफैम इंडिया एवं डॉ. जी सी मिश्रा मेमोरियल, एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से इस रैली का आयोजन किया गया था।

डेविड मीस ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कि लड़कियों की गरिमा एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना समाज का कर्तव्य है और इस कर्तव्य का पालन करने में इस तरह के अभियान अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज समाज में जिस तरह से महिलाओं के खिलाफ अपराधों का माहौल बना हुआ है, हमारा फर्ज बनता है कि हम न केवल खुद उनकी सुरक्षा करें, बल्कि दूसरों लड़कियों की सुरक्षा करने हेतु प्रोत्साहित करें। जब तक लड़कियों को सुरक्षित माहौल, शिक्षित होने, अपनी बात रखने का अधिकार, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रशिक्षण आदि नहीं मिलेगा, तब तक उनका सशक्तिकरण नहीं हो सकता। इसके लिए हम सभी को हाथ बढ़ाने होंगे और उन्हें हर संभव सहयोग कर पूरा मान-सम्मान देना होगा।

इससे पूर्व शांति कार्यकर्ता एवं यूथ मोटिवेटर डॉ. एम सुब्बाराव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी एक शांतिदूत थे। वे ताउम्र अहिंसा के रास्ते पर चलते रहे और दुनिया को इस रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहे। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य व अहिंसा के रास्ते पर आगे बढऩा चाहिए व देश-समाज में आपसी मेलजोल व शांति बनाये रखनी चाहिए।

युवसत्ता के समन्वयक प्रमोद शर्मा ने बताया कि कल एक अक्तूबर दिन मंगलवार को पोस्ट ग्रेजुएट गर्वनमेंट कॉलेज, सेक्टर 11 में चीन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर फैशन शो के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। दिन के वक्त फेस्ट के सभी विदेशी मेहमान ट्राइसिटी के विविध स्कूलों का दौरा करेंगे व इन स्कूलों के करीब बच्चों को परस्पर सद्भाव, पे्रमभाव व शांति बनाये रखने की शपथ दिलायेंगे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X