चंडीगढ़ (मोनिका शर्मा / आरके विक्रमा शर्मा) - सिटी ब्यूटीफुल में 27 से 30 सितम्बर तक इंटर-नैशनल कॉफी फेस्टिवल का धूमधाम से आयोजन किये जाने की आज पर्यटन विभाग की प्रमुख अधिकारी आईएस तन्वी गर्ग ने शिवालिक व्यू होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की। इंटर नैशनल कॉफ़ी फेस्टिवल का शहर के मशहूर माउंट व्यू व शिवालिक व्यू होटल में सास्कृतिक अंदाज में आयोजन किया जायेगा। बच्चों और बड़ों हर उम्र के दर्शकों और उपभोक्ताओं सहित टूरिस्टों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। शिवालिक व्यू के मास्टर शेफ विनीत चोपड़ा ने आज इस मौके पर अनेकों लजीज व्यजंन पेश कर सब को मन्त्र मुग्ध कर दिया। होटल के अनुराग वालिया ने बताया कि ग्राहकों के लिए ये मौका यादगार बन कर गुजरे सो हर तरह के लजीज पकवान पेश किये जायेंगे वो भी आम ग्राहक और उसकी फैमिली की पॉकेट मुताबिक होगा। समापन दिवस तीस सितम्बर को चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। इस अवसर पर अमनदीप कौर पी सी एस ने बताया कि उक्त इंटर-नैशनल कॉफ़ी फेस्टिवल की थीम टूरिज्म एंड वाटर प्रोटेक्टिंग ऑउर कॉमन फ्यूचर है। उक्त फेस्टिवल को शहर वासी और टूरिस्ट खूब एंजॉय करेंगे इस बात का समूचा ध्यान रखा गया है हर थीम के पीछे मकसद प्रोमोशन ही नहीं है बल्कि टूरिज्म को भी प्रोमोट करने के नुक्ते नुस्खे आजमाए जायेंगे। थ्री डी आर्ट इंस्टालेशन का उद्घाटन प्रशासक के सलाहकार के के शर्मा सुखना झील पर करेंगे। ये समारोह 26 सितम्बर को सुखना लेक पर सांय 5. 30 बजे होगा। इस शाम को गीतों नृत्यों आदि से सजाया जाएगा। इस अवसर पर विभाग के लेखा अधिकारी वीरेंद्र ठाकुर ने भी शिरकत की।