Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

अमेरिकन गांधी ने गुब्बारों से दिया शांति का संदेश

Updated on Thursday, September 26, 2013 11:37 AM IST

चंडीगढ़: हाथ में लाठी लिए, धोती पहने अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर ने आज एक कार्यक्रम के तहत शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़ लोगों को विश्व शांति का संदेश दिया। यह कार्यक्रम पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 11 में एनजीओ युवसत्ता द्वारा आयोजित किया गया था। युवसत्ता 8वें इंटरनेशनल यूथ पीस फेस्ट का मुख्य आयोजक है। फेस्ट 27 सितंबर को शुरू होकर 2 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें 50 से अधिक देशों के 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

बर्नी मेयर जाने-माने शांति प्रचारक हैं और महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को विश्व शांति व अहिंसा का संदेश दे रहे हैं। आज उन्होंने गर्म हवा के गुब्बारे आसमान में छोड़ दुनिया को संदेश दिया कि हम सभी एक हैं और एक ही ईश्वर की संतान हैं। हमें प्यार व खुशियां बांटने के लिए जीवन मिला है। इसलिए आपस में मिलजुल कर रहें और परस्पर प्रेमभाव व सद्भाव बनाये रखें। बर्नी अब तक अमेरिका, कनाडा व यूनाइटेड किंगडम सहित भारत के कई हिस्सों की यात्रा कर चुके हैं और पिछले 5 साल से लगातार इंटरनेशनल यूथ पीस फेस्ट का हिस्सा बन शांति का प्रचार कर रहे हैं।

कार्यक्रम में वियतनाम से आये शांति प्रचारक लैरी कर्शनेर, वेनेजुएला से आईं बैले डांसर नैरुस, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 11 की प्रिंसीपल डॉ. जे एस रघु, एल्यूमनी एसोसिएशन ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष जे एस चीमा, बॉ बे सर्वोदय मंडल के सचिव टीआरके सोमैया, शांति प्रचारक व सामाजिक कार्यकर्ता लक्षमण गोले, युवसत्ता के समन्वयक प्रमोद शर्मा व स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. जे एस रघु ने बर्नी मेयर को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

युवसत्ता के समन्वयक प्रमोद शर्मा ने बताया, ‘इतना बड़ा आयोजन करना, विदेशों से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए वीजा की व्यवस्था करना, आयोजन संबंधी आवश्यक संसाधन व सहयोग जुटाना बहुत बड़ी चुनौती है। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, एल्युमनी एसोसिएशन ऑफ कॉलेज, ओक्सफैम इंडिया, एनजैडसीसी, स्टेट सेल ऑफ एससीसी, केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल, फ्रेंडस ऑफ चाइना सोसायटी, यूटी प्रशासन का वन एवं पर्यावरण विभाग, साइंस एवं प्रोद्यौगिकी विभाग एवं एनजीओ प्रकाश फाउंडेशन इस साल इंवेट के सहयोगी मेजबान हैं।’

 

प्रिंसीपल डॉ. जे एस रघु ने 8वें इंटरनेशनल यूथ पीस फेस्ट की सराहना करते हुए कहा कि युवा आज के समाज की बहुत बड़ी ताकत हैं। उन्हें न केवल इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा हिस्सा ले चाहिए, बल्कि भारत सहित दुनिया भर में आपसी प्रेमभाव,  भाइचारे,  शांति,  अहिंसा व सद्भावना बनाये रखने का संदेश देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X