चंडीगढ़ : (मोनिका शर्मा /आरके विक्रमा शर्मा ) - महात्मा गाँधी जयंती से चंडीगढ़ में स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हर रविवार को चिर लम्बित पड़े केसों को निपटाने के लिए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने प्रत्येक रविवार को अदालतें लगाने के आदेश दिए हैं । चिर लम्बित केस शीघ्रता से निपट जाएँ इसके वास्ते रविवार को सवेरे दस बजे से दोपहर दो बजे तक अदालतें काम निपटाया करेंगी ! डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज एस के अग्रवाल के अनुसार उक्त अदालतों में यातायात सम्बन्धी चालान और डोमेस्टिक वायलेशन्स बैंक चैक बौन्सिंग केस हिन्दू मैरिज एक्ट से सम्बन्धित केसों का निपटारा किया जाएगा। उक्त स्थानीय डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में तकरीबन 50 हजार से भी ज्यादा केस लम्बित हैं । हाईकोर्ट ने उक्त केसों के निपटान हेतु दस और जज नियुक्त किये जाने सम्बन्धी केन्द्रीय कानून मंत्रालय को प्रताव भेज है जिस पर शीघ्र अमल होगा क्योंकि इस बाबत पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने शीघ्रता से जज नियुक्त करने की बात कही है ।
ग्लोबल ह्युमन राइट्स ओर्गेनैजेशन के चेयरमेन एडवोकेट अरविन्द ठाकुर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गाँधी जयंती से तो जिला कचहरी हर रविवार को चार घंटे के लिए अदालत लगाई जायेगी। पुरे देश भर आगामी 23 नवम्बर को राष्ट्रिय लोक अदालतों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा । उक्त मेगा लोक अदालत में सिविल और क्रिमिनल केसों के साथसाथ यायायात चालान और मैरिड डिस्प्यूट्स केसिज का निपटारा किया जाएगा । जिन प्रभावितों के केस लम्बे अरसे से जिला कचहरी में चिर लंबित हैं उनके चेहरों पर उक्त खबर से ख़ुशी की लहर दौड़ी है जोकि स्वाभाविक भी है ।