Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

शिक्षा की गुरु और पहली मनोनीत पार्षद प्रसन्न कौर को दोहती ने दी मुखाग्नि

Updated on Wednesday, August 21, 2013 12:53 PM IST

चंडीगढ़ : आरके  विक्रमा शर्मा  -  शहरों में पुराणी मान्यताओं व् परम्पराओं की बेड़ियों से निकल कर समाज को नई सेंध देने की दिशा में आज पढ़े लिखों के शहर में  डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन आफिसर  (सेवानिवृत) और शहर की गठित पहली नगर निगम में मनोनीत पार्षद प्रसन्न कौर के देहावसान के बाद उनकी पार्थिव देह को उनकी  बेटी प्रिंसिपल विक्रमजीत कौर की बेटी ने मुखाग्नि दी ।  शिक्षा जगत में जानीमानी हस्ताक्षर और तेज तरारा अफसर  प्रसन्न कौर का सेक्टर 25  स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रसन्न कौर की बेटी विक्रमजीत कौर के मुताबिक उनकी माँ का जन्म 10 अक्तूबर 1925 को शिक्षा को जीवन की बुनियादी व्  अनिवार्य जरूरत समझने वाले परिवार में हुआ था । पूर्व डीइओ  प्रसन्न कौर के अंतिम  संस्कार में बुद्धिजीवी , शिक्षा क्षेत्र  व् मीडिया से जुडी हस्तियों ने  भाग लिया। कन्या भ्रूण हत्या की खिलाफत और कन्याओं के जन्म  पर ख़ुशी मनाने वाली प्रसन्न कौर ने हमेशा बेटियों को महत्व देने की प्रेरणा दी। प्रसन्न कौर शहर की अनेकों बड़ी मैनेजमेटों और धार्मिक सस्थाओं और गुरुद्वारों सहित केन्द्रीय विद्यालय और सरकारी कमेटियों आदि की मानद और मनोनीत पदाधिकारी रहीं ।  पर्यावरण प्रेमी और समाजसेविका प्रसन्न  कौर ने शहर के गाँव में  गुरुद्वारा हेतु भूमि दान दी । गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह करवाने की चलन उक्त गुरुद्वारा में शुरू करवाई । वो लडकियों को हमेशा अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार का जीवनयापन करने के लिए प्रोत्साहित  करती रहीं ।  इसी के चलते उनकी पार्थिव देह को  उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक उनकी दोहती (नवासी) बुशरा  एसपी सिंह ने मुखाग्नि दी। इस गरिमामय रस्म को देख सब की आँखों में  आश्रु धारा के साथ बेटियों के प्रति असीम स्नेह और उनके जीवन की बहुमूल्य अहमियत का अहसास देखा गया । प्रसन्न कौर अपने पीछे बेटी विक्रमजीत कौर (प्रिंसिपल ) और दो दोहती इक दोहता का हरा भरा परिवार छोड़ कर रुखसत हुईं । प्रसन्न कौर का दामाद सुरिन्दर पाल  सिंह  हाल ही में बतौर आई ऍफ़ एस रिटायर्ड हुए हैं !  प्रसन्न कौर के मार्गदर्शन और सटीक अध्यापन में पढ़े हुए आज अनेकों उच्च पदों पर  अधिकारी आसीन हैं  । जो आज विभिन्न पदों पर नियुक्त  होकर देश, समाज  और मानवता की सेवा कर  रहे हैं । प्रसन्न कौर की आत्मिक शान्ति  के नामित रखे गये सहज पाठ का भोग 25 अगस्त को उनके निवास स्थान सेक्टर 40 सी में पड़ेगा ।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X