चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल में द जॉडिएक नाम से रीजन का पहला रूफ-टॉप रिवॉल्विंग बार एंड लाउंज शुरू हो रहा है। वल्र्डहोटल टरकौइज की आठवीं मंजिल पर स्थित है यह घूमता रेस्टोरेंट। टरकौइज होटल 20 अगस्त से ट्रिब्यून चौक के पास शुरू हो रहा है। यह जानकारी आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में दी गयी।
चंडीगढ़ की शान बढ़ाने में वल्र्डहोटल टरकौइज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें सारी सुविधाएं विश्वस्तरीय हैं। वल्र्डहोटल टरकौइज की 65 देशों में 250 स्थानों पर 500 अलग-अलग प्रॉपर्टीज हैं। चंडीगढ़ में सबसे अधिक मंजिलों वाला यह पहला होटल है। यहां से पूरे शहर का नजारा देखने को मिलेगा। होटल की बनावट कॉस्मोपोलिटन एहसास कराती है। इसकी साज सज्जा शानदार है। यहां मेहमानों को खुशनुमा एहसास के साथ भारतीय अंदाज में सुविधाएं मिलेंगी। यह लग्जरी होटल चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मात्र पांच मिनट की दूरी पर है।
वल्र्डहोटल टरकौइज चंडीगढ़ के प्रबंध निदेशक श्री सुनील बंसल ने बताया, ‘आरामदायक स्टाइल, पर्यावरण फ्रेंडली बनावट और आरामदेह होना ही इस होटल की पहचान है। चंडीगढ़ में जहां अन्य होटल बनावट और सुविधाओं के स्तर पर यथास्थिति को बरकरार रखते हैं, वहीं वल्र्डहोटल टरकौइज सांस्कृतिक व कलात्मक पहलू का ख्याल रखते हुए बनाया गया है। हमने इस क्लासिकल शहर में आधुनिकता को अलग अंदाज में पेश करने का साहस किया है।
होटल की आठवीं मंजिल पर द जॉडिएक रेस्ट्रो बार एंड लाउंज है, जिसमें कॉकटेल का उम्दा सलेक्शन मौजूद है। होटल की पहली मंजिल पर स्थित है द बीन बकेट कैफे, जो चौबीस घंटे खुला रहता है। यहां भोजन व नाश्ते की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। चाय और कॉफी का लुफ्त उठाने के लिए यहां द कैफे भी मौजूद है।
वल्र्डहोटल टरकौइज चंडीगढ़, गरीब नवाज होटल्स प्राइवेट लिमिटेड की पेशकश है। होटल में 71 कमरे और सुइट्स हैं, जहां अच्छी खासी जगह और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था है। सभी कमरे सेटेलाइट टीवी, मिनी बार, वर्र्किंग डेस्क, वाई फाई कनेक्टिविटी, टेलीफोन और हेयर ड्रायर जैसी सुविधाओं से लैस हैं। तीसरी मंजिल पर स्थित स्पा एवं लैप पूल आराम करने की अच्छी जगह है।
पहली मंजिल पर स्थित प्राइवेट डायनिंग रूम- द रॉयल रिट्रीट में एक साथ 12 से 14 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था है। साथ ही एक मीटिंग रूम भी है, जहां 50 इंच की एलसीडी स्क्रीन मीडिया हब के साथ जुड़ी हुई है। यहां के बैंक्वेट रूम का क्षेत्रफल करीब 4500 स्क्वायर फीट है, जिसका इस्तेमाल छोटी-बड़ी मीटिंग और फंक्शन के लिए हो सकेगा।