पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा मिला है। मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (एमएचआरडी) ने इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्ट डिजाइन को प्रोमोट करने के लिए यह दर्जा दिया है। इसके लिए एमएचआरडी को देश के 100 संस्थानों के प्रपोजल मिले थे। इनमें से पेक सहित को 30 संस्थानों को यह दर्जा मिला है।
पेक के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. प्रवीण कालरा ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दर्जे के साथ ही पेक को पांच करोड़ रुपए भी मिले हैं। यह राशि रिसर्च, टीचिंग असिस्टेंस, इंडस्ट्री के साथ कोलेबोरेशन के कार्यक्रमों पर खर्च होगी। नए मास्टर और डॉक्टोरल प्रोग्राम शुरू करने के अलावा, इन्कयूबेशन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर सेल व नॉलेज रिसोर्स सेंटर भी बनाया जाएगा।