चंडीगढ़ : भारत के जाने-माने ऑनलाइन हैल्थ एवं फिटनेस स्टोर हैल्थकार्ट डॉट कॉम ने चंडीगढ़ (एससीओ 328, सेक्टर 35-बी) में अपना खास स्टोर लांच किया है। यह पंजाब का पहला और देश का दूसरा ऐसा स्टोर है। एक स्टोर दिल्ली में है। स्टोर में डिमेटाइज, मसलटैक, ऑप्टिमम न्यूट्रिशन व विटामिन शोपी जैसे लोकप्रिय आयातित ब्रांड्स के आहार पूरक और विटामिन आदि मिल सकेंगे।
हैल्थकार्ट के इस स्टोर में बीएमआई के आधार पर व्यक्ति की शारीरिक संरचना पर नजर रखने वाली मशीनें व उपकरण मौजूद हैं। स्वास्थ्य एवं बॉडी बिल्डिंग संबंधी आवश्यक सलाह देने वाले पेशेवर विशेषज्ञ व सुविधाएं भी स्टोर में उपलब्ध हैं। हैल्थकार्ट स्टोर पर उत्पादों की विशाल शृंखला व अलग-अलग फ्लेवर उपलब्ध हैं। उत्पाद को चखने की सुविधा भी ग्राहकों को दी जाएगी, ताकि वे अपने स्वाद के अनुसार उत्पाद चुन सकें।
हैल्थकार्ट डॉट कॉम के सह-संस्थापक समीर माहेश्वरी ने बताया, ‘चंडीगढ़ में स्वास्थ्य एवं फिटनेस का अच्छा बाजार मौजूद है। अन्य शहरों की तुलना में यहां के लोग अपनी सेहत, खानपान और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। यही कारण है कि हमने दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में अपना स्टोर खोला, ताकि ग्राहकों को बढिय़ा क्वालिटी के प्रमाणित हैल्थ प्रोडक्ट उपलब्ध करा सकें।’
वाइस प्रेसीडेंट अरिहंत जैन ने बताया, ‘हैल्थ एवं फिटनेस के नाम पर कई बार लोगों को घटिया क्वालिटी के नकली उत्पाद बेच दिये जाते हैं। इससे ग्राहकों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। चंडीगढ़ में हैल्थकार्ट का स्टोर नकली उत्पादों की बिक्री पर लगाम लगाने की दिशा में एक प्रयास है।’
हैल्थकार्ट डॉट कॉम भारत का अग्रणी ऑनलाइन हैल्थ एवं फिटनेस स्टोर है। गुडग़ांव के इस स्टोर को सिक्योइया कैपिटल, ओमिदियार नेटवर्क, केई कैपिटल व इंटेल कैपिटल ने मिलकर स्थापित किया है। हैल्थकार्ट अपने उपभोक्ताओं को हैल्थ एवं फिटनेस संबंधी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड, प्रमाणित उत्पाद व न्यूट्रिशन, स्पोटर्स व फिटनेस टूल, घरेलू उपकरणों, व्यक्तिगत देखभाल व सौंदर्य तथा अन्य कई तरह के उत्पादों की विशाल श्रृंखला उपलब्ध कराता है।