जीरकपुर: जाने-माने पंजाबी गायक एवं अभिनेता बब्बू मान ने आज यहां वीआईपी रोड पर ट्रेस कैफे सैलून एवं मेकअप स्टूडियो का रिबन काट कर उद्घाटन किया। विश्वस्तरीय सौंदर्य कंपनी स्वार्जकॉफ प्रोफेशनल्स द्वारा समर्थित यह सैलून एससीओ 12, अपर ग्राउंड फ्लोर, बी ब्लॉक, हाई स्ट्रीट मार्केट, वीआईपी रोड, जीरकपुर में स्थित है।
ट्रेस कैफे ब्राइडल एवं स्पेशल अकेजन सैलून एंड मेकअप स्टूडियो के संचालक श्री मनप्रीत ने बताया, ‘ट्रेस कैफे एक संपूर्ण सेवा प्रदाता सैलून है, जहां ग्राहकों एवं दुल्हनों के शृंगार के लिए जरूरी आधुनिक स्टाइल के सौंदर्य उपकरण एवं संसाधन मौजूद हैं। चाहे आप विवाह की तैयारी में हों या किसी विशेष अवसर पर खास तरह से तैयार होना चाहते हों, ट्रेस कैफे आपको परफेक्ट लुक देने के लिए सदैव तत्पर है। यहां हम ग्राहकों को उनके व्यक्तिगत टेस्ट के अनुसार सुकून भरे वातावरण में सौंदर्य सेवाएं देते हैं।’
सिंगर एवं एक्टर बब्बू मान ने इस अवसर पर कहा, ‘मुझे इस एक्सक्लूसिव सैलून एवं मेकअप स्टूडियो के लांच के मौके पर शामिल होने की खुशी है। मुझे विश्वास है कि महिलाओं खासकर दुल्हनों के लिए यह सेंटर विशेष सुविधाएं प्रदान करेगा। इस खूबसूरत स्टूडियो की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।’
उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथि%