चंडीगढ़ : फ्रेश वॉटर फिल् स एंड एक्रोपोलिस इनकॉर्पोरेशन के बैनर तले बनी एक्शन, ड्रामा व रोमांस से भरपूर पंजाबी मूवी ‘यार मेरा रब वरगा’ का फस्र्ट लुक व ट्रेलर आज यहां एलांटे मॉल स्थित पीवीआर सिनेमाज में लांच किया गया। फिल्म के मुख्य कलाकार लखविंदर सिंह व नीतू सिंह इस अवसर पर मौजूद थे। फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।
अभिनेत्री नीतू सिंह ने बताया, ‘यार मेरा रब वरगा’ में काम करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं इस फिल्म में रीत नामक लडक़ी का किरदार निभा रही हूं। पंजाबी सिनेमा मेरे दिल के बहुत करीब है। शुरू से ही मेरा लक्ष्य फिल्मों में अभिनय करना रहा है। अब फिल्म जगत की राह में आगे बढ़ते हुए अगर मुझे बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलता है तो खुशी होगी।’
मिट्टी फिल्म से चर्चा में आये पंजाबी अभिनेता लखविंदर सिंह ने बताया, ‘यार मेरा रब वरगा’ बचपन के दो दोस्तों अरमान और भगत की कहानी है। मैं भगत के किरदार में हूं। दोनों दोस्त स्वभाव से रोमांटिक हैं और एक-दूसरे को भगवान मानते हैं। कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब अरमान का परिवार कनाडा जाकर बस जाता है और दोनों दोस्तों का साथ छूट जाता है।’
फिल्म के निर्माता जुनैद मेमन एक तेज-तर्रार व मेहनती प्रोड्यूसर हैं। उन्हें अच्छे से पता है कि पब्लिक को कैसे खुश करना है? वे वर्ष 1995 में हिन्दी मूवी ‘द फिल्म’ का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने मराठी मूवी ‘अनोल्खी हे घर माझे’ का निर्देशन भी किया है।
फिल्म में लखविंदर व नीतू के साथ टीवी कलाकार गुरमीत चौधरी, हास्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी और राणा रणबीर भी हैं। लोकप्रिय धारावाहिक ‘गीत’ फेम गुरमीत की यह पहली पंजाबी फिल्म है। चंडीगढ़ में जन्मे गुरमीत लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में राम का किरदार निभा चुके हैं। फिलहाल वे जीटीवी सीरियल ‘पुनर्विवाह’ में यश सिंधिया की भूमिका निभा रहे हैं।
बीना बेग, जुनैद मेमन और जितेंद्र सेखों ने फिल्म का निर्माण किया है। दिनकर कपूर इसके निर्देशक हैं। संगीत जितेंद्र शाह ने दिया है।