चंडीगढ़ - सेक्टर 22 में हुए भयंकर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी जबकि पति को गंभीर चोटें आईं। यह हादसा सेक्टर 21-22 की मुख्य सड़क पर रविवार देर रात साढ़े 11 बजे हुआ। ट्रैफिक पुलिस के नाके से बचने के लिए अनियंत्रित हुए कैंटर ने सड़क पर पैदल जा रहे पति-पत्नी को कुचल दिया। इस हादसे में 36- वर्षीय रेखा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसके पति 41 वर्षीय युवराज की रीढ़ की हड्डी टूट गयी और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंची। दंपति मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है।