चंडीगढ़ - पंजाब यूनिवर्सिटी में सभी के लिए वाई-फाई सर्विस की शुरुआत वाइस चांसलर प्रो. अरुण ग्रोवर ने की। स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स, फैकल्टी और स्टाफ मेंबर्स के लिए यह सुविधा सेक्टर-14 के पूरे कैंपस और सेक्टर-25 के हॉस्टलों, यूआईईटी और यूआईएएमएस में मुहैया होगी। इस पर 3.63 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। फॉर्म संबंधित विभाग के चेयरपर्सन या डायरेक्टर से अटेस्टेड होने चाहिए। कम्प्यूटर सेंटर डायरेक्टर डॉ. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि इस वक्त पीयू में 16 सौ यूजर रजिस्टर्ड हैं। 10 हजार से 12 हजार तक यूजर इसे एक साथ उपयोग कर सकते हैं।