चंडीगढ़ - गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में दो दिवसीय प्रभु कृपा दुख निवारण महासमागम का आयोजन रविवार को सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में शाम से शुरू हो गया। सेक्टर-34 में आए संत गुरु ब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी ने कहा कि गुरु के बिना आदमी को लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो सकती है। लोगों को सकरात्मक सोच के साथ भगवान को याद करना चाहिए। इसके साथ ही सदाचार और नैतिक गुणों का अपने आप में विस्तार करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मर्यादा पुरुषोतम राम के जीवन के कई पहलुओं से सीख लेने की शिक्षा लोगों को दी। इस दौरान भक्तों का तांता लगा रहा। यहां लगे पंडाल में ट्राइसिटी के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महासमागम में भक्ति भावनाओं में लीन नजर आए श्रद्धालु।