Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ में जोधा अकबर पर प्रदर्शन

Updated on Thursday, July 18, 2013 14:15 PM IST

चंडीगढ़ - एक टीवी चैनल पर दिखाये जा रहे ऐतिहासिक धारावाहिक ‘जोधा-अकबर’ पर रोक लगाने की मांग को लेकर सैंकड़ों समर्थकों की भीड़ चंडीगढ़ में अचानक उग्र हो गयी। भीड़ इस कदर अनियंत्रित हो गई की पुलिस को भारी बल का प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस के गोले व पानी दागती रही और प्रदर्शनकारी पथराव करते रहे। चंडीगढ़ पुलिस के साथ हुई भिड़ंत में दोनों ओर से पत्थरबाजी में चार पुलिस कर्मचारी तथा छह प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आयीं। जबकि सैकड़ों लोगों को हल्की चोटें आयीं। उन्हें इलाज के लिये सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल ले जाया गया था।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के समर्थकों द्वारा सेक्टर 25 में यह प्रदर्शन किया गया। सुबह से ही सेक्टर 25 स्थित महाराणा प्रताप छात्रावास में महासभा के समर्थक एकत्र होना शुरू हो गये थे। करीब साढ़े 11 बजे रैली ग्राउंउ में प्रदर्शनकारी पहुंचना शुरू हो गये। इस रैली में करीब 4 हजार प्रदर्शनकारियों के आने की संभावना जतायी गयी थी मगर रैली ग्राउंड तक पहुंचने से पूर्व ही पुलिस ने शहर की सीमाओं पर कुछ लोगों को वहीं रोक दिया। अपराह्न साढ़े 12 बजे तक रैली ग्राउंड प्रदर्शनकारियों से खचाखच भर गया। इस दौरान डीएसपी आशीष कपूर समेत सभी थानों के एसएचओ व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी गयी थी। पहले तो प्रदर्शनकारी धारावाहिक हो लेकर नारेबाजी करते रहे।

            प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान राज्यपाल से मिलने के लिए कदम आगे बढ़ाए तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो समर्थक पुलिस के साथ उलझ पड़े। प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग तोडऩे का प्रयास किया गया गया। स्थिति खराब होने पर पुलिस ने जैसी ही पानी की बौछारें छोड़ीं तो प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पत्थराव करना शुरू कर दिया। इस बीच स्थिति और तनावपूर्ण हो गयी। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। तनाव की यह स्थिति करीब तीन घंटे तक बनी रही।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेता वेदपाल तंवर ने कहा कि धारावाहिक का प्रसारण न केवल ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत है बल्कि हिन्दु समाज को अपमानित करने व भावनात्मक रूप से भड़काने का एक कुप्रयास है। वेदपाल तंवर ने कहा कि उक्त धारावाहिक में एक विशेष समाज के बारे अशोभनीय व अपमानजनक दृश्य दिखाये जा रहे हैं। समाज इसकी घोर निंदा करता है। साथ ही यह भी मांग करता है कि इस धारावाहिक के प्रसारण पर फौरन प्रतिबंध लगाया जाये।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X