Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

कैंबवाला के बरसाती नाले में डूबा छात्र

Updated on Tuesday, July 09, 2013 16:23 PM IST

चंडीगढ़ - चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच कैंबवाला में बह रहे बरसाती नाले में आज 14 वर्षीय किशोर चन्द्रशेखर उर्फ  शिवम डूब गया। वह सेक्टर 8 के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नौंवी कक्षा का छात्र है। स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह अपने तीन दोस्तों के साथ सकेतड़ी के बार्डर पर कैंबवाला के बरसाती नाले पर नहाने के लिए गया था। तीन दोस्त तो सुरक्षित बच गये मगर शिवम बरसाती पानी में बह गया।

सोमवार देररात तक चंडीगढ़ पुलिस के अलावा एक एनजीओ के करीब 17 गोताखोर शिवम की  की तलाश में जुटे थे। मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने इस संदर्भ में डीडीआर दर्ज की है। पुलिस कैंबवाला में पीडि़त परिवार के बयान दर्ज कर रही थी।

सोमवार देर शाम 7.21 मिनट पर दमकल मुख्यालय सेक्टर 17 में  चंडीगढ़ पीसीआर से गांव कैंबवाला के एक बरसाती नाले में एक किशोर के डूबने की सूचना आई। यह सूचना पुलिस के साथ-साथ चंडीगढ़ के एनजीओस को भी दी गई, ताकि समय रहते गोताखोर मौके पर पहुंच कर अपना रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर पायें।  मौके पर सेक्टर 17 से एमरजेंसी रेस्कयू टैंडर तथा मनीमाजरा से फॉयर टैंडर रवाना किए गए। कर्मियों ने नाले में उतर कर किशोर को तलाशने की काफी कोशिश की मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  सबसे पहले नाले में डूबे किशोर की पहचान के लिए अलग-अलग टीमें बना कर गांव कैंबवाला, नयागांव, सकेतड़ी तथा इसके पास सटे इलाकों में रवाना की। इस बीच परिवार बेटे को तलाशता हुआ बरसाती नाले पर पहुंचा।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीफ फायर ऑफिसर एसके गोसाईं के मार्गदर्शन में रात करीब साढ़े 9 बजे तक रेस्कयू ऑपरेशन जारी रहा। अंधेरा होने की वजह से गोताखोरों को काफी परेशानी आ रही थी। सूत्रों ने बताया कि यह बरसाती नाला कैंबवाला-सकेतड़ी के बार्डर पर है, जिसका बहाव पंचकूला की ओर है। बताया गया कि शहर की एक एनजीओ के संचालक संजीव शर्मा भी अपने गोताखोर के साथ वहां पहुंचे, जो शिवम की तलाश कर रहे थे।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवम दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने तीन दोस्तों के साथ कैंबवाला के जंगली इलाके में बरसात का आनंद लेते हुए नाले तक जा पहुंचे। बाद दोपहर शिवम के साथ गए तीन दोस्त घर लौट आए मगर उन्होंने यह किसी से खुलासा नहीं किया कि शिवम पानी में डूब गया था। मनीमाजरा में किशनगढ़ इलाके में रह रहा परिवार  शिवम के घर न लौटने के बाद चिंतित हो उठा। शिवम के पिता व अन्य लोग बेटे की तलाश करते हुए उसके दोस्तों के पास पहुंचे जिन्होंने पिता के पूछने पर ही बताया कि शिवम बरसाती नाले में डूब गया था। पानी का बहाव उस समय तेज था।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। संजीव कोहली का कहना था कि सुबह से बरसाती नाले में पानी अधिक था मगर शाम के बाद पानी  का बहाव कम हो गया था। यह नाला पंचकूला की ओर बह रहा है। मौके पर एबुलेंस की गाड़ी भी तैनात थी। चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला पुलिस को भी अलर्ट कर दिया था। देररात तक शिवम को तलाशने की कवायद जारी थी।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X