चंडीगढ़ - चंडीगढ़ प्रशासन के हेल्थ डिपार्टमेंट को नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के तहत बढिय़ा हेल्थ सर्विसेज देने के लिए तीन पुरस्कार मिले हैं। श्रीनगर में बेस्ट प्रैक्टिसेस एंड इनोवेशन इन पब्लिक हेल्थ केयर विषय पर 3 से 5 जुलाई तक चले राष्ट्रीय सम्मेलन में ये पुरस्कार दिए गए। इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किया गया।
होम कम हेल्थ सेक्रेटरी अनिल कुमार के मुताबिक चंडीगढ़ को इंडोर पेशेंट केयर, आउटडोर पेशेंट केयर, रिडक्शन इन इंफेंट मोर्टेलिटी रेट/अर्ली नियो नेटल मोर्टेलिटी रेट के लिए पुरस्कार मिले। देश में शिशु मृत्यु दर एक हजार के पीछे 44 है जबकि चंडीगढ़ में यह मृत्यु दर 20 है। वर्ष 2008 में चंडीगढ़ में एक हजार के पीछे शिशु मृत्यु दर 29 थी जोकि अब घटकर 20 रह गई है। उनके मुताबिक इसके लिए चंडीगढ़ में टीकाकरण की प्रभावी नीतियां रही। चंडीगढ़ में टीकाकरण रेट 92.47 परसेंट रहा।