चंडीगढ़ - मार्केट में इंफोर्समेंट स्टाफ की रेड होनी चाहिए और अतिक्रमण के लिहाज से सभी मार्केट्स की वीडियोग्राफी कराई जाए। यह फैसला सोमवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट कमेटी की मीटिंग में लिया गया। मीटिंग देवेश मोदगिल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी सदस्य मौजूद थे।
मीटिंग में इसका भी निर्णय हुआ कि चालान करते समय स्लिप पर शॉप नंबर के आगे या सामने लिखा जाना चाहिए। इंफोर्समेंट विंग को मजबूत करने के लिए और स्टाफ भर्ती किया जाए। इस दौरान इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को नवीनतम वायरलेस सेट मुहैया कराने का भी प्रस्ताव पास किया गया। कमेटी सदस्यों ने इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर्स से मार्केट के आगे अतिक्रमण रोकने के लिए काम करने को कहा। इंफोर्समेंट विंग के डंप व्हीकल की ऑक्शन न होने पर भी जवाब मांगा गया।