चंडीगढ़ - लेफ्टिनेंट जनरल फिलिप कंपोस चंडीमंदिर स्थित वेस्टर्न कमांड के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बनाए गए हैं। उन्होंने सोमवार को वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर में अपना कार्यभार संभालने के बाद वीर स्मृति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ले. जनरल फिलिप ने यहां ले. जनरल संजीव चाचरा की जगह ली है। ले. जनरल चाचरा को नॉर्दर्न कमांड उधमपुर के जीओसी-इन-चीफ बनाया गया है।
ले. जनरल कंपोस को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुका है। उन्हें दो बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन और एक बार ईस्टर्न आर्मी कमांडर्स कमेंडेशन मिला चुका है।