Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पाइप लाइन से घर-घर तक पहुंचेगी रसोई गैस

Updated on Thursday, June 27, 2013 15:42 PM IST

चंडीगढ़ – अब मोबाइल कनेक्शन की तरह शहर में गैस भी प्री पेड और पोस्ट पेड कनेक्शन के आधार पर मिलेगी। प्री पेड पेमेंट के आधर पर जमा कराई गई कीमत की ही गैस मिलेगी। इसके बाद दोबारा गैस सप्लाई चालू कराने के लिए अगली पेमेंट जमा करानी होगी। पोस्ट पेड कनेक्शन में इस्तेमाल की गई गैस का हर माह निर्धारित अवधि से पहले बिल चुकाना होगा।

ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की पाइप लाइन बिछने के बाद अगले डेढ़ से दो साल में लोगों को वाटर कनेक्शन की तरह ही रसोई गैस के कनेक्शन मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) से ट्राइसिटी में पीएनजी की पाइप लाइन को मंजूरी मिल चुकी है। पीएनजीआरबी की ओर से ट्राइसिटी में (सिटी गैस डिस्ट्रब्यूशन) सीजीडी नेटवर्क के विस्तार के लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी)= अदानी गैस लिमिटेड कंसोर्टियम को अधिकृत किया गया है।

आईओसी और अदानी गैस ने गैस पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करने से पहले चंडीगढ़ प्रशासन की सलाह मांगी है। प्रशासन से शहर में टेलीफोन, सीवरेज, इलेक्ट्रसिटी सप्लाई के लिए बिछी तारों के नेटवर्क की जानकारी मांगी गई है। इस आधार पर ही कंपनी अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन बिछाने की डीटेल तैयार करेगी। पाइनलाइन डालने की ड्राइंग्स कंपनी तैयार करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो प्रशासन बाद में इसमें बदलाव करा सकता है। पीएनजी सप्लाई का टैरिफ पीएनजीआरबी तय करेगा। लोगों को घर पर लगे मीटर के आधार पर इसकी कीमत चुकानी होगी। ट्राइसिटी में करीब 10.55 लाख एलपीजी कनेक्शंस हैं जिन्हें पाइप लाइन गैस सर्विस शुरू होने का फायदा मिलेगा। इसके लिए सहारनपुर के रास्ते अंबाला होते हुए राजपुरा से ट्राइसिटी तक गैस पाइप लाइन आएगी। बाद में इसका विस्तार बद्दी के इंडस्ट्रियल एरिया तक होगा। गैस पाइप लाइन का सप्लाई सेंटर राजपुरा में होगा। यहीं से डिस्ट्रिब्यूशन लाइंस के जरिए चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर के घरों की किचन में कुकिंग गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पाइप गैस लाइन से पिंजौर, बद्दी, परवाणू और नालागढ़ को भी फायदा होगा। गैस पाइपलाइन के ट्राइसिटी तक विस्तार के बाद घरों में जहां पाइपलाइन से रसोई गैस की सप्लाई हो सकेगी। वहीं ट्राइसिटी में व्हीकल्स भी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) से चल सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन में फाइनेंस सेक्रेटरी वी.के. सिंह के मुताबिक पीएनजी पाइपलाइन का विस्तार चंडीगढ़ तक होने के बाद लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं लेने पड़ेंगे। लोगों को अपने गैस सिलेंडर सरेंडर करने होंगे। ट्राइसिटी में अस्थायी तौर पर रहने वाले लोग अपने सिलेंडर सुरक्षित तौर पर जमा कर पाएंगे। किसी दूसरे शहर जाने पर वह अपने सिलेंडर वापस ले सकेंगे। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल ने राजपुरा से बद्दी के बीच पडऩे वाली गैस पाइप लाइन को चंडीगढ़ तक लाने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से बात की थी। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही इस पाइपलाइन का चंडीगढ़ तक विस्तार होगा।

डोमेस्टिक कस्टमर्स को पाइपलाइन से मिलने वाली गैस एलपीजी गैस सिलेंडर के मुकाबले 8 से 10 परसेंट सस्ती पड़ेगी। सिलेंडर की सप्लाई के लिए कई कई दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X