चंडीगढ़ - ट्राईसिटी के लोगों का शॉपिंग स्पॉट बना एलांते मॉल अब मूवी हब भी बन गया है। यहां पिछले एक हफ्ते से चल रहे पीवीआर मल्टीप्लेक्स को सोमवार को ऑफिशियली लॉन्च किया दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा ने। इनकी आने वाली फिल्म 'जट एंड जूलियट-2' का प्रीमियर यहीं होगा। यहां कुल आठ ऑडिटोरियम हैं। सभी ऑडी की सीटें मिला ली जाएं तो 1600 से ज्यादा बनती हैं। पीवीआर की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शालू सभरवाल ने बताया, 'जहां भी अच्छी लोकेशन मिले, हम नया वेंचर शुरू करते हैं। सितंबर-अक्टूबर तक खरड़ में नौ स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स लॉन्च करेंगे।'