चंडीगढ़ - पंजाब यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए 52 सौ स्टूडेंट्स ने रविवार को कम्बाइंड एंट्रेंस टेस्ट दिया। एमसीए, एमएससी न्यूक्लियर मेडिसन, एमटेक माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएससी केमिस्ट्री ऑनर्स स्कूल, एमएससी बॉटनी ऑनर्स स्कूल, एमई इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स स्कूल, एमएससी कम्प्यूटर साइंस में एडमिशन के लिए पीयू कैम्पस स्थित-21 सेंटर्स पर टेस्ट हुआ। कंट्रोलर एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक भी अलग-अलग पीजी कोर्सेज के लिए सीईटी जारी रहेगा। चार दिन में 13 हजार स्टूडेंट्स इसमें भाग लेने वाले हैं।