चंडीगढ़ - चंडीगढ़ चाइल्ड एंड वुमन कॉर्पोरेश के यूनिट स्टेट रिर्सोस सेंटर फॉर वुमन ने शुक्रवार को 'एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे' के मौके पर 'मेंटेनेंस ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटिजन एक्ट' पर वर्कशॉप आयोजित की। सीनियर सिटिजन होम सेक्टर-43 में हुई इस वर्कशॉप में कई बुजुर्गों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान डायरेक्टर सोशल वेलफेयर राजेश जोगपाल ने बताया कि गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-16 में बुजुर्गों के लिए अलग यूनिट बनाई जाएगा। इसमें बुजुर्गों के लिए हर मेडिकल टेस्ट की सुविधा एक ही फ्लोर पर उपलब्ध होगी। इस यूनिट में चार फिजिशियन और दो ऑर्थोपिडिशियन होंगे। इसके अलावा सेक्टर-16 और सेक्टर-32 के अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए स्पेशल एबुंलेंस चलाई जाएगी। एसडीएम अमनदीप कौर ने कहा कि चंडीगढ़ में एसडीएम कोर्ट का प्रावधान किया गया है, जहां पर बुजुर्ग अपनी शिकायतें दे सकते हैं।