चंडीगढ़ - पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने न्यायमूर्ति परमजीत सिंह, न्यायमूर्ति नरेश कुमार सांघी और न्यायमूर्ति रामेश्वर सिंह मलिक को आज यहां पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीशों के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके अलावा, मुख्य न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति भारत भूषण परसून को भी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।