चंडीगढ़ - प्री-मानसून बारिश ने वीरवार को कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार यह प्री मानसून की पहली बारिश थी। दिनभर में कुल 90.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। यह दौर अभी कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक करीब 6 घंटे जोरदार हुई बारिश के बाद शहर की सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के बाद बुधवार की तुलना में वीरवार के अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।