चंडीगढ़ – शिक्षा विभाग ने जहां इस सत्र से दो स्कूलों को अपग्रेड करके हाई से सीनियर सेकेंडरी बना दिया गया है। अपग्रेड किए गए स्कूलों में 11वीं क्लास में आर्टस स्ट्रीम में ही एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स आवेदन कर सकेंगे। वहीं 13 स्कूलों में आर्टस की सीटों में बढ़ोतरी की गई है। जी जीएमएसएस -23 में आर्टस में पहले 240 सीटें थी वहीं इस साल बढ़ाकर 360 कर दी गई है। जीएमएसएसएस -38 वेस्ट में भी 180 से 360, जीएसएसएस- 45 में 120 से 300, जीएमएसएसएस- करसान में 120 से 180, जीएसएसएस- धनास में 120 से 240, जीएमएसएसएस- सारंगपुर, खुड्डा अली शेर में 60 से 120, खुड्डा लाहोरा में 60 से 180, मलोया में 60 से 240, बहलाना, रायपुर खुर्द, कैब वाला, मौली जागरा में 60 से 120 सीटें कला संकाय में बढ़ा दी गई है।
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल -28 व 56 के स्कूलों को अपग्रेड कर हाई से सीनियर सेकेंडरी का दर्जा दिया गया है इसलिए इन स्कूलों में 11वीं क्लास पहली बार लगेगी। अपग्रेड स्कूलों में आट्र्स की 60 60 सीटें हैं।