चंडीगढ़ - लायंस क्लब चंडीगढ़ (होस्ट) ने आज क्लब मेंटर और वरिष्ठ लायन लीडर स्वर्गीय एमजेएफ लायन के.के.साहनी (पीएमसीसी और पीडीजी) की 6वीं पुण्य तिथि पर सेक्टर 21 चंडीगढ़ में जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया।
भंडारे में लगभग 500 लोगों को दोपहर का भोजन कराया गया। लायन केके साहनी की पत्नी लायन नीलम साहनी के अलावा क्लब के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।