चंडीगढ़ - आसाराम बापू के दिव्य सत्संग का आयोजन सेक्टर-34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में 15 और 16 जून को किया जाएगा। इस दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में शनिवार को दो सत्र होंगे। पहला सत्र सुबह 9.30 और दूसरा 3.30 बजे शुरू होगा। रविवार को एक ही सत्र सुबह 7.30 बजे से 10 बजे तक होगा। सत्संग कार्यक्रम में बापू आसाराम ध्यान, योग, प्राणायाम के साथ ही व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश भी डालेंगे। बच्चों और युवाओं को इस प्रतिस्पर्धा के युग में भी अपने को आगे रखने को लेकर मार्गदर्शन करेंगे। घर परिवार और सामाजिक जीवन में सफलता के उपायों के साथ ही सुखी, स्वस्थ और सम्मानित जीवन जीने की कुंजियां प्रदान करेंगे। मनुष्य जीवन के परम लक्ष्य आत्म सत्कार और भगवद् प्राप्ति के लिए सत्संग अमृत का पान कराएंगे।