Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

नारायण सेवा संस्थान का चंडीगढ़ में निशुल्क शिविर आयोजित

Updated on Sunday, March 02, 2025 21:09 PM IST

447 दिव्यांगों को मिली जीने की राह और 302 का लिया मेजरमेंट व 65 ऑपरेशन चयनित

चंडीगढ़। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को चंडीगढ़ के कम्युनिटी सेन्टर, सेक्टर- 49 सी में निःशुल्क ऑपरेशन जांच-चयन और नारायण लिंब व केलिपर्स माप केम्प आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल सह प्रभारी संजय टंडन और बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल, स्थानीय पार्षद राजेंद्र शर्मा व संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर संस्थान के सदस्य हरबन लाल छाबड़ा, रामकृष्ण शर्मा, रामगोपाल यादव, किरण सिंघल, एस सी अग्रवाल, सुभाष गर्ग और एस पी मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग, उनके परिजन मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा मैं संस्थान की सेवाएं जानकर भावुक हूँ। उन्होंने कहा जो स्वयं से उपर उठकर समाज और देश की भलाई के लिए लगते है वे अमर हो जाते है। ऐसे ही आप लोगों ने दिव्यांगों की मदद के लिए जो बीडा उठाया है, इसे आने वाली पीढ़ियां याद करेगी। नारायण सेवा संस्थान के दिव्यांग सशक्तिकरण और मानवीय सहकार के कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है। स्वस्थ और मजबूत समाज के लिए हमें निरंतर कार्य करना है। उन्होंने दिव्यांगों की प्रगति में नारायण सेवा संस्थान को अपनी और से 1 लाख रूपये का अनुदान देने के साथ भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 

शिविर के मुख्य आतिथ्य में उपस्थित बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने कहा संस्थान दिव्यांग बालक बालिकाओं को शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जो काम 40 साल से कर रही हैं यह बड़ी साधना और समर्पण है। दिव्यांगों के उत्थान और उन्नति के लिए हम भरसक साथ देंगे। आने वाले शिविरों में हम जुड़कर मानव सेवा करेंगे। 

विजिट के दौरान मुख्य अतिथि संजय टंडन और शिप्रा बंसल ने शिविर में आये दिव्यांगों की आप बीती सुनी और डॉक्टर और तकनीकी टीम से लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया भी जानी। 

प्रारम्भ में संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया। साथ ही अग्रवाल ने संस्थान की निःशुल्क सेवाएं ऑपरेशन,नारायण लिम्ब लगाना, 5000 लोगों को रोज भोजन करना,आर्थिक रूप से असमर्थ 600 मजदूरों के बच्चों के लिए निःशुल्क नारायण चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल चलाना, सैकड़ो दिव्यांगों को स्वरोजगार के कंप्यूटर, मोबाइल, सिलाई, मेहंदी का प्रशिक्षण देना और उनका सामूहिक विवाह कर घर बसाने जैसे अनेक प्रकल्पों की जानकारी दी।

Readers' Comments
Himanshu Kashyap 3/3/2025 3:41:18 PM

Sir mane ek song lyrics Kiya Hai or me acting be Kar sakta hu or dance be

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X