Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

चितकारा यूनिवर्सिटी ने थुम्बे ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष, थुम्बे मोइदीन को मानद पीएचडी की उपाधि से किया सम्मानित

Updated on Friday, February 28, 2025 19:42 PM IST

चंडीगढ़ 28 फ़रवरी - चितकारा यूनिवर्सिटी ने थुम्बे ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष श्री थुम्बे मोइदीन को 27 फ़रवरी 2025 यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित एक विशेष दीक्षांत समारोह में मानद पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया । यह सुयोग्य सम्मान श्री थुम्बे मोइदीन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं , शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन और नवाचार को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है।


यह प्रतिष्ठित मानद उपाधि चितकारा यूनिवर्सिटी, के चांसलर डॉ. अशोक के. चितकारा, और प्रो-चांसलर, डॉ. मधु चितकारा, ने एक विशेष समारोह में दी। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के उल्लेखनीय व्यक्ति भी शामिल हुए।


डिग्री प्रदान करने के बाद चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा, “श्री मोइदीन की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ और स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति उनका समर्पण, उन मूल्यों को दर्शाता है जिसके लिए हम चितकारा यूनिवर्सिटी में हमेशा से प्रयासरत है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, सामाजिक सुधार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और परोपकारी प्रयास हम सभी को प्रेरित करते हैं। हम इस मानद उपाधि के साथ उनके योगदान को मान्यता देते हुए सम्मानित महसूस कर रहे है।


चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक के. चितकारा ने कहा, “श्री मोइदीन की उद्यमिता की यात्रा प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है। स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाने में उनके प्रयास और उनका व्यवसाय को लेकर वैश्विक दृष्टिकोण उन्हें हमारे छात्रों के लिए एक आदर्श रोल मॉडल बनाता है। हमें आज उन्हें सम्मानित करते हुए बेहद गर्व हो रहा है।”


अपने अभिभाषण में श्री थुम्बे मोइदीन ने इस सम्मान के लिए गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, " चितकारा यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं है, बल्कि मेरी समर्पित टीम और हर उस व्यक्ति के लिए है जो सकारात्मक बदलाव लाने की हमारी यात्रा की इस अभियान का हिस्सा रहा है । मैं यह पुरस्कार उन लोगों को समर्पित करता हूँ जो नवाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से बेहतर भविष्य की दिशा में लगातार काम करते रहते हैं ।”


मानद उपाधि श्री मोइदीन की उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी की उत्कृष्टता के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता का प्रमाण है, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनका योगदान, विशेष रूप से थुम्बे समूह के माध्यम से, लाखों लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सा तक पहुंचने में मदद मिली है । उनकी परोपकारी पहल कई लोगों की जिंदगी में सार्थक लगातार अंतर ला रही हैं ।


यह कार्यक्रम चितकारा यूनिवर्सिटी और वैश्विक नेताओं के बीच बढ़ती साझेदारी पर प्रकाश डालता है जो अपने-अपने क्षेत्र में परिवर्तन, नवाचार और सकारात्मक प्रभाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चितकारा यूनिवर्सिटी नेतृत्व और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है और श्री मोइदीन जैसी हस्तियों से प्रेरित होकर, यह संस्थान अपने छात्रों में शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X