Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

रोज़ फेस्ट में नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए विनोद शाही को मेयर द्वारा सम्मानित

Updated on Tuesday, February 25, 2025 17:18 PM IST

चंडीगढ़, 25 फरवरी 2025: शहर के रोज गार्डन में आयोजित 53वें रोज फेस्टिवल में सेक्टर 22 के समाजसेवी और प्रसिद्ध ज्योतिषी विनोद शाही को नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला और कमिश्नर अमित कुमार द्वारा प्रदान किया गया।

 

यह पार्क हाउस नंबर 1422, सेक्टर 22 बी में पार्क नंबर 27 स्थित है। 2018 से पहले इस पार्क की स्थिति बहुत खराब थी। पार्क की चारदीवारी तो बनाई गई थी, लेकिन नगर निगम ने पार्क की देखभाल पर ध्यान नहीं दिया था। तब विनोद शाही ने स्वयं इसे सुंदर और सुव्यवस्थित करने का कार्य शुरू किया, और इसके लिए उन्होंने नगर निगम से कोई पैसा नहीं लिया। वह पिछले वर्ष भी इसी कार्य के लिए रोज़ फेस्टिवल में नगर निगम से सम्मानित हो चुके हैं।

 

विनोद शाही ने बताया कि नगर निगम के पार्षद दमनप्रीत बादल के सफल प्रयासों से अब वह इस पार्क की देखभाल करते हैं और इसके लिए नगर निगम ने उन्हें इसका चार्ज भी सौंपा है। उन्होंने इस पार्क में सीजनल फूलों के पौधे लगाए हैं और दो माली भी रखे हैं, जिनका खर्च वह स्वयं उठाते हैं। इस पार्क में आसपास के सभी निवासी आते हैं और उसकी सुंदरता की सराहना करते हैं।

 

विनोद शाही का मानना है कि उनके इस प्रयास से शहरवासी अपने आस-पास के पार्कों की देखभाल के लिए जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस क्षेत्र के निवासियों का भी है जिन्होंने उनके इस प्रयास को सराहा है।

 

विनोद शाही ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इस सम्मान को पाकर अत्यधिक गर्व महसूस हो रहा है। यह मेरे लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे समुदाय की मेहनत और एकता का प्रतीक है। मुझे खुशी है कि मेरी छोटी सी पहल से समाज में जागरूकता आई है और हम सभी मिलकर अपने पर्यावरण और आसपास के स्थानों की देखभाल करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X