Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

एक्सक्लूसिव कंटेंट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ओशनीक स्ट्रीम’ अपने नए शो ‘वेडिंग इंडिया द कल्चर लव’ के प्रीमियर के साथ लॉन्च

Updated on Monday, February 24, 2025 21:49 PM IST

'वेडिंग इंडिया द कल्चर लव', शो की प्रोड्यूसर जसप्रीत प्रीति शाहिद ने कहा कि “हम ‘ब्लैक ह्यूमर’और अनाप-शनाप कंटेंट के साथ भरे ओटीटी लैंडस्कैप में फैमिली इन्फोटेनमेंट को पेश करेंगे"

चंडीगढ़, 24 फरवरी, 2025: तेजी से विस्तार कर रहे डिजिटल इंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल मचाने के लिए, ओशनीक इंटरनेशनल द्वारा अपने एक्सक्लूसिव और रोमांचक कंटेंट से भरपूर नए ओटीटी प्लेटफॉर्म, ओशनीक स्ट्रीम को लॉन्च किया गया। चंडीगढ़ के हयात रीजेंसी में आयोजित एक भव्य लॉन्च इवेंट में नए ओटीटी प्लेटफॉर्म ओशनीक स्ट्रीम’ का लोगो भी जारी किया गया।

लॉन्च इवेंट ग्लैमर और जोश से भरपूर था , क्योंकि पॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की एक पूरी गैलेक्सी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हुए अपनी चमक बिखेरी। लॉन्च के अलावा, इस महत्वपूर्ण मौके पर, ओशनीक स्ट्रीम पर एक रोमांचक और इनोवेटिव नया शो, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव, पेश किया गया। यह शो भारतीय शादियों, रस्मों, रीति-रिवाजों और परंपराओं की खूबसूरत, समृद्ध टेपेस्ट्री को प्रदर्शित करेगा। इस मौके पर एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि इन्वेस्ट ओशनीक एक और प्रोजेक्ट है, जिस पर काफी तेजी से काम चल रहा है और उसे भी जल्द लॉन्च किया जाएगा।

 

जसप्रीत प्रीति शाहिद, प्रोड्यूसर, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव शो ने लॉन्च इवेंट में कहा कि "हमारा नया ओटीटी प्लेटफॉर्म,ओशनीक स्ट्रीम, ओटीटी लैंडस्कैप को पूरी तरह से बदलने के लिए हर तरह से तैयार है। इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, कोरियाई, जापानी कंटेंट के साथ ही और बहुत कुछ शामिल होगा, जो 48 देशों में स्ट्रीमिंग करेगा। इस प्लेटफ़ॉर्म को जो बात अनूठा बनाती है, वह यह है कि हमने दर्शकों को एक हर समय कुछ अलग और सहज देखने का अनुभव प्रदान करने के लिए कंटेंट क्रिएशन, रणनीतिक योजना, एडवांस्ड टेक्नोलॉजिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार यूजर्स अनुभव के साथ इसे क्यूरेट किया है।"

प्रीति ने कहा कि "इस समय ओटीटी स्पेस काफी ऐतराज योग्य कंटेंट और विवादित मुद्दों से घिरा हुआ है जैसा कि वर्तमान समय में प्रसिद्ध पॉडकास्टर्स द्वारा ओटीटी पर की गई टिप्पणियों के संबंध में देखा गया है। हमने अपनी कंटेंट को काफी ध्यान से चुना और तैयार किया है। हम लगातार फैमिली ओरिएंटेड इन्फोटेनमेंट पेश करेंगे, जो 'ब्लैक ह्यूमर' और अनुचित सामग्री से भरे ओटीटी लैंडस्कैप में ताज़ी हवा की एक झौंके की तरह होगा"

इस बीच, नए शो, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव, के बारे में जानकारी देते हुए, रोहित कुमार, शो डायरेक्टर, ओशनीक स्ट्रीम, ने कहा कि “वेडिंग इंडिया द कल्चर लव- भारतीय शादियों की वाइब्रेंट और विविधतापूर्ण परंपराओं का एक शानदार उत्सव है। चूंकि भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और असंख्य भाषाओं के लिए जाना जाता है, इसलिए हमारा लक्ष्य अपने दर्शकों को भारत के विभिन्न राज्यों की एक आकर्षक यात्रा पर ले जाना है, जहां हम अपनी गहन भाव रखने वाली और सुंदर शादी की रस्मों, परंपराओं और रीति-रिवाजों को दिखाएंगे।”

उन्होंने कहा कि शो में काफी विस्तार से विवाह समारोह दिखाए जाएंगे जो अलग-अलग क्षेत्र से सम्बन्ध रखते होंगे, जिसमें परिवारों द्वारा साझा किए गए दिल को छू लेने वाले पल शामिल होंगे। प्रत्येक राज्य के लिए 6 एपिसोड होंगे, कुल 29 राज्यों के 150 एपिसोड होंगे।

जिम्मी शर्मा, एक्टर और एंकर, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव, ओशनीक स्ट्रीम ने आगे बताया कि “खास तौर पर, जो बात ओशनीक स्ट्रीम को अन्य ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म से अलग बनाती है, वह यह है कि ये ओटीटी यूजर्स को रील या यूट्यूब शॉर्ट्स पोस्ट करने की भी सुविधा देता है, जिसका मोनेटाइजेशन सीधे यूजर्स के अकाउंट्स में किया जाएगा।”

इवेंट के दौरान वेडिंग इंडिया द कल्चर लव का प्रीमियर भी आयोजित किया गया, जिसने दर्शकों को काफी रोमांचित कर दिया।

अंत में रोहित कुमार ने कहा कि "हम ओटीटी इंडस्ट्री में वैल्यू जोड़ रहे हैं। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और अपना आइडिया शेयर करना चाहते हैं, तो हमारी टीम उसका रिव्यू करेगी। यदि टीम को आइडिया पसंद आता है, तो हम आपके बिजनेस में निवेश करेंगे। मनोरंजन के साथ-साथ, यह ग्रोथ का एक शानदार अवसर है। हमारी खासियत यह है कि हम इन प्रोग्रम्स के लिए फंडिंग भी प्रदान करते हैं।"

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X