चंडीगढ़ - भारतीय स्टेट बैंक, चंडीगढ़ मंडल ने 22 फ़रवरी 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर 7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने कर्मचारियों के लिए एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया।
एसबीआई के चंडीगढ़ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक कृष्ण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुजीत कुमार, महाप्रबंधक, नेटवर्क-2, विमल किशोर, महाप्रबंधक नेटवर्क-3, काजल कुमार भौमिक, डीजीएम एवं सीडीओ, मंडल कल्याण समिति के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
टूर्नामेंट में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर जैसी विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में ट्राइसिटी के लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह कार्यक्रम पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित किए गए थे, जिसमें 10 वर्ष से 18 वर्ष, 18 वर्ष से 45 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल थे।
काजल कुमार भौमिक, डीजीएम एवं सीडीओ ने सभी विजेताओं को पदक से सम्मानित किया और उसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ।