Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

एंजेलज प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

Updated on Saturday, February 22, 2025 22:31 PM IST

चंडीगढ़। एंजेलज प्ले स्कूल, मनीमाजरा, चंडीगढ़ का एनुअल फंक्शन सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में बड़े ही जोश और उत्साह से मनाया गया। स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनोरंजक डांस, स्किट और कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को स्टेज पर थिरकता देख सामने बैठे अभिभावक भी बेहद खुश हो रहे थे।

इस समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। रंग-बिरंगे कपड़ों में कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों के डांस को देखकर उनके अभिभावक भी झूमने को मजबूर हो गए। चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला इस वार्षिक उत्सव की मुख्य अतिथि थी। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने एंजेलज प्ले स्कूल द्वारा बच्चों में बचपन से ही दिए जा रहे संस्कार और मजबूत नींव की सराहना की।

 


स्कूल की प्रिंसिपल अमनप्रीत कौशल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में सबके सामने परफॉर्म करने के डर को निकालना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक और अभिभावक का भी आभार जताया।


कार्यक्रम की शुरुआत रियान, आरिक, आरव, बिलाल, वंश और सक्षम द्वारा दी गई "गणेश वंदना" की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद रिया, हर्षल, श्रेया, आलिया और काव्या ने सरस्वती वंदना पेश कर सबका मन मोह लिया। तत्पश्चात स्कूल के अन्य नन्हे नन्हे बच्चों ने शिव शिव शंभु, चबी चियर्स, टू लिटिल हैंड्स, टेडी बियर, ट्विंकल ट्विंकल और रेन 2 की प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। पापा मेरे पापा पर बच्चों की परफॉर्मेंस पर हाल में उपस्थित हर कोई भावुक नजर आया। बच्चों ने परंपरागत नृत्य के साथ-साथ पश्चिमी संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की, जिससे भारतीय और वैश्विक संस्कृतियों का अद्भुत समागम दिखा।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X