Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

समाज के सभी हिस्सों का एक साथ काम करने से ही सामाजिक और स्वास्थ्य सेक्टर में व्यापक बदलाव संभव: गुलाब चंद कटारिया

Updated on Saturday, February 22, 2025 22:25 PM IST

एसोचैम ने हेल्थ, ब्यूटी एंड वेलनेस सिम्पोजियम 2025 का दूसरा एडीशन आयोजित किया

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ (यूटी) के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सिम्पोजियम का उद्घाटन किया

चंडीगढ़, 22 फरवरी, 2025: एसोचैम नॉर्दर्न रीजन, भारत के प्रमुख इंडस्ट्री संगठन, ने शनिवार को हेल्थ, ब्यूटी एंड वेलनेस सिम्पोजियम 2025 के दूसरे एडीशन का सफल आयोजन किया। ये सिम्पोजियम एक नई और अलग पहल है, जिसने इंडस्ट्री से जुड़े अलग अलग लोगों को नए ट्रेंड्स, ग्रोथ एरियाज, इनोवेशन और अन्य कई विषयों पर एक साथ आकर चर्चा करने का मौका दिया।


सिम्पोजियम के उद्घाटन सत्र में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में, श्री गुलाब चंद कटारिया ने टीबी सोशल पहल वीडियो लॉन्च करते हुए, टीबी मुक्त भारत की दिशा में एसोचैम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अकेले सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं और सभी हितधारकों से इस तरह की सभी सामाजिक पहलों और प्रयासों के लिए एक साथ आने का आग्रह किया।

 


श्री कटारिया ने इस बात को भी सभी के सामने रखा कि उचित पोषण की कमी खराब स्वास्थ्य का एक बड़ा कारण बनी हुई है। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने में चैंबर्स की सक्रिय भूमिका की सराहना की और सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि इस तरह की पहल एक व्यापक प्रभाव पैदा करती है जहां एक व्यक्ति की भागीदारी दूसरों को भी इसमें सक्रियता के साथ शामिल होने के लिए प्रेरित करती है। इससे प्रभाव और परिणाम दूरगामी निकलते हैं।

 

राज्यपाल ने मेडिकल एजुकेशन के विस्तार पर सरकार के फोकस का उल्लेख किया, जिसमें अब मेडिकल सीटें बढ़कर 1.1 लाख हो गईं और केंद्रीय बजट 2025 में अगले साल 10,000 सीटों को और जोड़ने की योजना की घोषणा की गई, जो पांच वर्षों में 75,000 नई सीटों के एक बेहद व्यापक लक्ष्य का हिस्सा है। उन्होंने आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई हेल्थ एश्योरेंस स्कीम के बदलावकारी और व्यापक प्रभाव के बारे में भी बताया, जो प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपये का हेल्थ कवरेज प्रदान करती है। पंजाब के लिए एक गंभीर चिंता को संबोधित करते हुए उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग को एक बड़ी चुनौती के रूप में स्वीकार किया और इस मुद्दे से प्रभावी ढंग से निपटने की उम्मीद जताई।

 

उल्लेखनीय रूप से, राकेश भल्ला, चेयरमैन, एसोचैम चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल और सीएफओ, एसएमएल इसुजु लिमिटेड, अभि बंसल, चेयरमैन, एसोचैम पंजाब स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल और डायरेक्टर, सरस्वती ग्रुप ऑफ कंपनीज, माणिक बत्रा बत्रा, चेयरमैन, एसोचैम जेएंडके यूटी डेवलपमेंट काउंसिल और डायरेक्टर, बत्रा ग्रुप ऑफ कंपनीज, दृशमीत सिंह बुट्‌टर, को-चेयरमैन, एसोचैम चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल और मैनेजिंग पार्टनर, हीलिंग सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, इकबाल सिंह चीमा, को-चेयरमैन, एसोसचैम पंजाब स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पंजाब फिल्म सिटी ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सिम्पोजियम के बारे में उपयोगी जानकारियां प्रदान कीं।

 

चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने तनाव प्रबंधन, फोकस में सुधार और इमोशनल वेलनेस को बढ़ाने के लिए एक शक्तिशाली टूल के रूप में माइंडफुलनेस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे चंडीगढ़ के हरे-भरे स्थान और काफी अच्छे तरह से डिजाइन किया गया इनवॉयरमेंट ओवरऑल वेलनेस को बढ़ाने में मदद करते हैं। इन सभी के चलते चंडीगढ़-द सिटी ब्यूटीफुल, सस्टेनेबिलिटी और हेल्थ को लेकर आम लोगों के लिए आइडियल सिटी बन जाता है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को प्राथमिकता देने, कार्यस्थलों और कम्युनिटीज में वेलनेस प्रोग्राम्स को इंटीग्रेट करने और एक ऐसे समाज को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जहां सभी की बेहतरी ग्रोथ और डेवलपमेंट के मूल में है।

 

अजय चगती, आईएएस, सैक्रेटरी, हेल्थ, यूटी प्रशासन, चंडीगढ़ ने इस आयोजन के लिए एसोचैम की सराहना की, तथा इन सेक्टर्स द्वारा शारीरिक हेल्थ और ओवरऑल क्वालिटी ऑफ लाइफ को आकार देने में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा। उन्होंने हेल्थ को लेकर किए जा रहे प्रयासों में कॉर्पोरेट सेक्टर की अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया, तथा बिजनेसेज से टीबी पहल जैसे कार्यक्रमों म…

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X