चंडीगढ़ - पंजाब यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए फॉर्म मिलना शुरू हो गए हैं। पीयू कैंपस में सोशियोलॉजी, जियोग्राफी, वुमन स्ट्डीज, ह्यूमन राइट्स, फिलॉसिफी, साइकोलॉजी, डिफेंस स्ट्डीज, सोशल वर्क, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन सहित कई कोर्स ऐसे हैं, जिनके लिए किसी एंट्रेंस टेस्ट की जरूरत नहीं है। हालांकि दाखिले के लिए मेरिट और काउंसिलिंग के दौर से गुजरना होगा।