Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

डीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में एनसीसी गतिविधियों की समीक्षा की

Updated on Tuesday, February 18, 2025 09:45 AM IST

मेधावी कैडेटों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया

चंडीगढ़: 17 फरवरी, 2025 - राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने क्षेत्र में एनसीसी गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय सदन, सेक्टर 9 चंडीगढ़ स्थित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ (पीएचएचपीएंडसी) निदेशालय का दौरा किया। इस अवसर पर, लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह को निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गुरदीप सिंह चीमा द्वारा चार राज्यों में एनसीसी की विभिन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। महानिदेशक एनसीसी ने अधिकतम छात्रों तक एनसीसी प्रशिक्षण के विस्तार और दूरदराज के क्षेत्रों में संगठन की पहुंच बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

कैडेटों, कर्मचारियों और संबंधित एनसीसी अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, महानिदेशक एनसीसी ने हाल ही में संपन्न गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी कैडेटों की उपलब्धियों की सराहना की, जहां पीएचएचपीएंडसी निदेशालय की टीम 17 टीमों में से दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने निदेशालय के मेधावी कैडेटों और कर्मचारियों को अपना प्रशस्ति पत्र, महानिदेशक एनसीसी पट्टिका और पदक प्रदान किया।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने जोर देकर कहा कि कैडेट प्रशिक्षण के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और उन्होंने एनसीसी की छवि बनाने और राष्ट्र निर्माण के लिए संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया । उन्होंने समग्र योग्यता में सुधार के लिए पीएचएचपीएंडसी निदेशालय के प्रयासों की सराहना की और उन्हें एनसीसी और राष्ट्र निर्माण के विजन की दिशा में कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगे कहा कि एनसीसी हमारे देश के युवाओं को अनुशासित, एकजुट और सामाजिक रूप से जागरूक नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम दूरदराज के क्षेत्रों में एनसीसी के प्रभाव का विस्तार करने के लिए अधिकतम छात्रों तक अपनी पहुंच और प्रशिक्षण बढ़ाने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X