Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

कैंसर पर जीत के लिए समय पर पहचान जरूरी : डॉ. राजन साहू

Updated on Monday, February 17, 2025 10:40 AM IST

पंचकूला । पारस हेल्थ पंचकूला ने अपने कैंसर जागरूकता अभियान उम्मीद के सितारे के तहत एक विशेष कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जहां उन्हें मुफ्त परामर्श, मैमोग्राफी, रियायती पीएसए टेस्ट और अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांचों की सुविधा दी गई। यह पहल कैंसर की शुरुआती पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए की गई, जिससे समय रहते मरीजों का इलाज संभव हो सके। इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर, राकेश कुमार आर्य (आईपीएस) ने भी भाग लिया और स्वास्थ्य जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया।


शिविर में डॉ. राजन साहू (एसोसिएट डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) और डॉ. चित्रेश अग्रवाल (सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) ने कैंसर की जल्दी पहचान और बचाव के उपायों पर चर्चा की। भारत में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से फैल रहे हैं, जबकि धूम्रपान और तंबाकू सेवन के कारण पुरुषों और महिलाओं में ओरल व फेफड़ों के कैंसर के मामले भी बढ़ रहे हैं।

अफसोस की बात यह है कि सामाजिक डर और जानकारी के अभाव में मरीज देर से डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, जिससे इलाज कठिन हो जाता है। समय पर जांच और जागरूकता से ही इस खतरे को रोका जा सकता है। डॉ. राजन साहू ने कहा कि स्तन कैंसर की जल्दी पहचान के लिए स्वयं परीक्षण, नियमित मैमोग्राफी और समय पर इलाज जरूरी है। महिलाएं जागरूक होकर कैंसर की जांच को प्राथमिकता दें।

डॉ. चित्रेश अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू और धूम्रपान के कारण ओरल और फेफड़ों का कैंसर बढ़ रहा है। समय पर जांच से कैंसर का इलाज सरल हो सकता है। इस आयोजन की सबसे प्रेरणादायक झलक कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की कहानियां रहीं, जिन्होंने अपने संघर्ष और उम्मीद की यात्रा साझा की।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X