Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

भारत रत्न लता मंगेशकर की तीसरी पुण्यतिथि पर अलाइव फॉरएवर-संस्करण-3 के जरिए उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी

Updated on Friday, February 14, 2025 20:40 PM IST

लता जी के साथ काम कर चुके साजिंदे भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ उनके साथ अपने अनुभवों को साझा करेंगे

इंडियन आइडल, सारेगामापा, सुपर वॉइस ऑफ इंडिया, वॉइस ऑफ पंजाब के प्रतिभागी व विजेता भी भाग लेंगे

चण्डीगढ़ : स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की तीसरी पुण्यतिथि पर इमोर्टल म्यूज़िकल वेव्स और चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा अलाइव फॉरएवर-संस्करण-3 के जरिए उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी। चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता में चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन सुदेश शर्मा, इमोर्टल म्यूज़िकल वेव्स के निदेशक परम चंदेल, विकास सिंगला, राजेश कुमार व अंशुल अरोड़ा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम 16 फरवरी को टैगोर थिएटर में सांय साढ़े 5 बजे से शुरू होगा जिसमें बॉलीवुड के मशहूर सिम्फनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भी परफॉरमेंस की जाएगी।

कार्यक्रम में सांसद मनीष तिवारी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में फ़िल्मी जगत के प्रख्यात संगीतकारों लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, आरडी बर्मन व कल्याणजी आनंदजी आदि के संगीत निर्देशन में लता जी के साथ फ़िल्मी संगीत तैयार करने वाले साजिंदे भी शिरकत करेंगे व लता जी के साथ काम करने के अनुभवों को सांझा करेंगे। इनके अलावा इंडियन आइडल, सारेगामापा, सुपर वॉइस ऑफ इंडिया, वॉइस ऑफ पंजाब के प्रतिभागी व विजेता और चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के प्रसिद्ध गायक भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अलाइव फॉरएवर लता मंगेशकर नाइट में वे कालजई धुनें पेश की जाएंगी जिन्होंने लता मंगेशकर को दुनियाभर में एक घरेलू नाम बना दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से इमोर्टल म्यूज़िकल वेव्स और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी उनका सम्मान और उनकी अद्वितीय करियर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुदेश शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का एक अन्य उद्देश्य नए युवाओं को अपनी संगीत प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना और उनके विकास और पहचान के अवसर प्रदान करना। भी है।परम चंदेल ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए उन संगीतकारों और गायकों की मदद भी होगी जिनके लिए संगीत केवल एक पैशन ही नहीं, बल्कि उनका जीवनयापन भी है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X