Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

कामाख्या शक्तिपीठ की उपासिका व निरंजनी अखाड़े की महामण्डलेश्वर संजनानंद गिरी ने चंडीगढ में चतुष्पथ धर्म यात्रा का किया शंखनाद

Updated on Wednesday, February 12, 2025 15:43 PM IST

चंडीगढ़ - कामाख्या शक्तिपीठ की उपासिका व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी संजनानंद गिरी ने चंडीगढ में आज आगामी अखिल भारतीय चतुष्पथ धर्म यात्रा में शामिल होने हेतु पंजाब व हरियाणा की जनता का आह्वान किया। इस अवसर पर पूज्य महामण्डलेश्वर संजनानंद गिरी ने मां कामाख्या व इस महान यात्रा का महात्म्य बतलाया कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु वर्तमान में धर्म के प्रति लोगों में फैल रही अलग-अलग व्याख्याओं व गलत धारणाओं के निवारण व एक नूतन धर्म जन जागरण हेतु चतुष्पथ यात्रा के आयोजन का निर्णय किया है। ज्ञातव्य है कि सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्माधिकारी आदि शंकराचार्य भगवान ने चतुष्पथ यात्रा करके नवधर्म जागरण किया था, स्वामी जी के अनुसार उपरोक्त यात्रा आगामी मार्च से शुरू होकर तकरीबन दो माह तक चलेगी, संपूर्ण यात्रा को दो चरणों में आयोजित किया गया है?

 

यात्रा की शुरआत महामडलेश्वर संजनानंद जी के मूल स्थान कामाख्या पीठ से शुरू होकर जोधपुर तक और चतुषथ यात्रा का द्वितीय चरण रामेश्वरम से शुरू होकर कश्मीर के लाल चौक पर जाकर संपूर्ण होगा। उपरोक्त यात्रा के मध्य में हिंदुस्तान के लगभग सभी प्रमुख शहरों में महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी धर्म को लेकर विभिव आयोजन व व्याख्यानों को संबोधित करेंगी। साथ

 

 धर्म जागरण व वैश्विक सद्भाव की अलख जगाना ही अखाडौ के महामण्डलेश्वरों का कर्तव्य है। पूज्य आदि शंकराचार्य भगवान के द्वारा की गयी चतुष्पथ धर्म यात्रा से जैसे समूचे विश्व में भारत का धर्म ध्वज गौरवान्वित हुवा था। उसी तरह एक बार फिर से मारत की धरती से ये धर्म संदेश पूरे विश्व में गूंजेगा की हम वैश्विक धर्म ध्वज के वाहक है। धर्म, पर्यावरण व विश्व शातिं की कामना के साथ इस यात्रा की शीघ्र शुरुआत होगी। गुरु साहिबान की एतिहासिक धरती व पंजाब की महान जनता एक बार फिर नूतन जन जागरण के इस महान कार्य में अपना योगदान देगी। ऐसी भावना उन्होने व्यक्त की कि इस विशाल संकल्प व यात्रा हेतु तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। साथ ही मार्ग में पड़ने वाले सभी प्रमुख धर्म स्थान, शक्ति पीठो, देवस्थानों के साथ साथ सनातन धर्म से जुड़े विद्वानों के साथ उनकी मुलाकात भी होगी। उपरोक्त धर्म यात्रा में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों व पक्ष विपक्ष के जनप्रतिनिधियों के भी भाग लेने की संभावना है। उपरोक्त यात्रा हेतु तैयारियां अपने युद्ध स्तर पर है। इस यात्रा हेतु अलग-अलग कई विभागों का गठन पूज्य महामण्डलेश्वर संजनानंद गिरी जी के ऑफिस द्वारा किया गया है। 

 

यात्रा के मीडिया सलाहकार व मशहूर फिल्म निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि समूचे भारतवर्ष में प्रतिष्ठित लोग व कार्यकर्ता स्वामी जी के निर्देशन में तैयारियां कर रहे हैं। प्रमुख समाजसेवी व मां कामाख्या दिव्य धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा इस महाआयोजन के मुख्य सचिव व संयोजक है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X