चंडीगढ़ - चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की रफ्तार तेज हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह 20 जून से पहले चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले प्री मॉनसून की फुहारें पड़ेंगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ओ पी सिंह ने कहा कि मॉनसून अपने निर्धारित समय से पहले पहुंच रहा है। जिससे कुछ ही दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।