चंडीगढ़ - वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रयासों के रूप में, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) चंडीगढ़ मंडल ने अपने परिचालन क्षेत्रों में, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ शामिल हैं, के लिए आवश्यक रसद और कल्याणकारी उपकरण प्रदान करके सशस्त्र बलों को महत्वपूर्ण समर्थन दिया है।
इस संबंध में एक समारोह मुख्यालय एन क्षेत्र, ग्राम बेहलाना में आयोजित किया गया, जहां भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ मंडल के महाप्रबंधक मनोरंजन पांडा और मंडल के रक्षा बैंकिंग सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत), अरविंद कपूर, की गरिमामय उपस्थिति ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई।
सैनिकों के लिए गतिशीलता और रसद बढ़ाने के लिए, दो ई-रिक्शा दिए गए, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों में निर्बाध परिवहन और परिचालन दक्षता सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त, भारतीय स्टेट बैंक ने भीषण सर्दी की स्थिति से निपटने के लिए गर्म पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु छह बड़ी क्षमता वाले जल तापन उपकरणों का योगदान दिया है। ये पहल राष्ट्र के सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए भारतीय स्टेट बैंक की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।
इस पहल की सराहना करते हुए, वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने राष्ट्र की सेवा करने वालों का समर्थन करने में भारतीय स्टेट बैंक के निरंतर प्रयासों की सहराना की है ।