Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मानसून रेन नहीं ‌थी पर दिन में हुई रात

Updated on Friday, June 07, 2013 16:45 PM IST

चंडीगढ़ – पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम  में एकाएक आए बदलाव के कारण चंडीगढ़ व आसपास बादलों ने तूफानी हवाओं के साथ जमकर बरसे।
जून की तपती गर्मी के मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि शहर में काली घटाओं से दिन में ही अंधेरा पसर गया। तूफानी हवाओं के साथ चमकती बिजली ने भी अपना रंग दिखाया। बारिश के साथ चले तेज़ हवाओं के तूफान के कारण शहर में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। साथ ही चंडीगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ने भी जनजीवन प्रभावित किया। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में अधिकांश सड़कों पर पानी ने बाढ़ का रूप ले लिया था। जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।  कई लोगों के वाहन बंद हो गए।
वैसे तो वीरवार दिन की शुरुआत भी हल्के छींटों से हुई। दिन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

एयरपोर्ट एरिया में जहां 40 मि. मीटर बारिश रिकार्ड हुई वहीं अन्य हिस्सों में 9 से 10 मि. मीटर बारिश दर्ज की गई। शहर पानी से तरबतर हो गया। चौराहों पर पानी जमा होने से कई वाहन फंसते हुए नजर आए।

सेक्टर 28 में सरकारी मकान नंबर 1099 के बाहर एक पेड़ पर  बिजली आ गिरी। मकान मालिक और अन्य लोग इस हादसे से बुरी तरह से सहम गये थे।

तेज आंधी के कारण शहर के अधितकतर सैक्टरों में पेड़ गिरने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। भारी बरसात के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं नालागढ़ एवं मोहाली की ओर से आने वाली विद्युत आपूर्ति की लाइनों में फाल्ट आने व औद्योगिक क्षेत्र एक के 66 केवी के सब स्टेशन में गड़बड़ी से पूरे शहर में साढे चार बजे से आठ बजे तक बिजली बंद रही। इससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। कई सैक्टरों एवं मार्किटों में लाइट न होने से समय से पहले ही बंद हो गए।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X