चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 ने नए डॉक्टर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीएमसीएच प्रशासन की ओर से इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर समेत डॉक्टरों के कुल 120 पदों को भरा जा रहा है। इनमें 85 सीनियर रेजिडेंट्स, 20 डेमोंस्ट्रेटर, 4 इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, 4 मेडिकल ऑफिसरों के अलावा 20 डेमोंस्ट्रेटरों के पद भरे जा रहा हैं। चंडीगढ़ प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद हॉस्पिटल की ओर से इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 17 जून को 4 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं।