Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

विश्व वेटलैंड दिवस पर स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सुखना लेक पर दूरबीन से देखे माइग्रेटरी बर्ड्स

Updated on Tuesday, February 04, 2025 10:22 AM IST

चंडीगढ़। विश्व वेटलैंड दिवस को मनाते हुए सोमवार को यूटी प्रशासन के मुख्य वन संरक्षक और पर्यावरण विभाग, चंडीगढ़ के एचओडी टीसी नौटियाल ने सुखना लेक के रेगुलेटर एंड से स्कूली बच्चों के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले ‘माइग्रेटरी बर्ड वॉचिंग विजिट्स’ का शुभारंभ किया। पहले दिन गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, आरसी-II, धनास और पोस्टग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 11, चंडीगढ़ के इको क्लब से 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के गैर सरकारी संगठन युवसत्ता द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग के सहयोग से किया गया था।


अपने स्वागत भाषण में पर्यावरणविद् कुभूषण कंवर ने बताया कि इस वर्ष सुखना लेक पर जिन माइग्रेटरी बर्ड्स का आगमन हो चुका है, उनमें कॉमन पोचार्ड, रूडी शेल्डक, कॉमन कूट, ग्रेटर कॉर्मोरेंट, पर्पल हेरोन, ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल, पिंटेल, पर्पल मूरहेन, टार्टर आदि शामिल हैं। उनकी उड़ान के दिलचस्प पैटर्न को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वे रोलरकोस्टर की तरह वी-आकार में उड़ते हैं और हिमालय को पार करते हुए अपने लीडर्स को बदलते रहते हैं। युवा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए टी.सी. नौटियाल ने बताया कि हर साल सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सैकड़ों माइग्रेटरी बर्ड्स दूर-दूर से सुखना लेक और अभयारण्य के अन्य वॉटर बॉडीज की ओर आते हैं।


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ कई माइग्रेटरी बर्ड्स के उड़ान पथ पर स्थित है, जो हिमालय और यहां तक कि मध्य एशिया, साइबेरिया, यूरोप, चीन और जापान जैसे दूरदराज के स्थानों से उड़ान भरते हैं। ये माइग्रेटरी बर्ड्स नवंबर की शुरुआत में यहां पहुंचना शुरू कर देते हैं और मार्च तक इन्हें देखा जा सकता है। और यहां सुरक्षित रहने और खुशहाली के लिए, सुखना वाइल्डलाइफ सेंक्चुयरी क्षेत्र की ओर का शैलो वॉटर और वीड्स एक वरदान के समान हैं। कम से कम पक्षियों के लिए तो यह एक अच्छा आवास है।


इस अवसर पर युवसत्ता के संस्थापक प्रमोद शर्मा ने माइग्रेटरी बर्ड्स पर एक ग्रीन-क्विज भी आयोजित किया जिसमें पांच विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा महात्मा गांधी की आत्मकथाएँ देकर सम्मानित किया गया। इन विजेताओं में पोस्टग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 11 की इशिता और गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, आरसी-II, धनास के आतिफ रजा, दीपिका, प्रिंस, राधिका शामिल हैं। इस अवसर पर भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्तियों में गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, आरसी-II, धनास के हेडमास्टर कृष्ण मोहन और पोस्टग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 11, चंडीगढ़ की डॉ. सिमरजीत कौर और प्रोफेसर पारूल शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X