Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ में पहली बार होगी नवकार मंत्र की गूंज

Updated on Thursday, January 23, 2025 20:13 PM IST

चंडीगढ़, 23 जनवरी:--जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) 25 जनवरी को टेगौर थियेटर में ट्राईसिटी के जैन समाज के लिए एक बड़े और पहले कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में "जैन नवकार मंत्र" की गूंज सुनाई देगी। कार्यक्रम में इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर अमरेश मेहता अपने स्पीच से लोगों को प्रेरित करेंगे और "जैन नवकार मंत्र" की पावर से अवगत करायेंगे। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

 

जीतो, चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन लोकेश जैन ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन, संपूर्ण जैन समाज की एक विश्वस्तरीय संस्था है। यह संस्था जैन समुदाय के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। जीतो भारत में अपने विशाल 74 चैप्टर्स के नेटवर्क एवं विश्व के अन्य 33 देशों में 50 हजार से भी ज्यादा सदस्यों के सहयोग से कार्यरत है। संस्था अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स के जरिये समाज के हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही है। जीतो में जैन समुदाय का कोई विशेष वर्ग न होकर, तमाम जैन समुदाय सम्मिलित है जोकि जैन समुदाय के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

 चंडीगढ़ चैप्टर के वाइस चेयरमैन धर्म बहादुर जैन ने बताया कि इसी दिशा में चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ट्राईसिटी से 1000 से अधिक जैन समुदाय के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय मोटीवेशनल स्पीकर डॉक्टर अमरेश मेहता अपनी स्पीच से जैन समाज को जैन नवकार मंत्र की पावर से प्रेरित करेंगे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X