चंडीगढ़ - जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस का एग्जाम रविवार को देशभर में आयोजित किया गया। इस एग्जाम में शहर से करीब दो हजार स्टूडेंट्स 7 सेंटरों पर अपीयर हुए। एग्जाम देकर आए स्टूडेंट्स का कहना था कि पिछली बार के मुकाबले इस बार का एग्जाम काफी टफ रहा है। इस एग्जाम के नतीजों के दम पर ही देश के विभिन्न आईआईटी में एडमिशन हासिल की जा सकेगी।
जेईई एडवांस का एग्जाम सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित किया गया था। सुबह के एग्जाम में कुल 60 क्वेश्चन आए और इनमें से 30 क्वेश्चन पर निगेटिव मार्किंग नहीं थी। 60 में से 30 सिंगल करेक्ट ऑप्शन, 15 मल्टीकरेक्ट ऑप्शन और 15 सब्जेक्टिव आंसर वाले क्वेश्चन रहे। वहीं दोपहर को हुए एग्जाम में कुल 20 क्वेश्चन आए । इनमें 12 क्वेश्चन पैसेज बेस्ड रहे जबकि 8 मल्टी करेक्ट ऑप्शन वाले रहे। इन सभी सवालों में निगेटिव मार्किंग रखी गई थी। दोनों पेपर्स के सवाल मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री पर आधारित रहे।
स्टूडेंट्स ने कहा-मुश्किल रहा एग्जाम । उन्हें लग रहा था कि इस बार शायद आसान पेपर आएगा। मैथ्स पर आए सवाल काफी उलझा देने वाले रहे और उन्हें सॉल्व करने में काफी समय लग गया।