Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सेना की पश्चिमी कमान ने 9वां सशस्त्र बल पूर्व-सैनिक दिवस मनाया

Updated on Tuesday, January 21, 2025 09:31 AM IST

पश्चिमी कमान ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को बढ़ावा दिया: 42 वीएसके, ईसीएचएस और अन्य भलाई योजनाओं में वृद्धि

मोहाली में एकीकृत पूर्व सैनिक परिसर को मंजूरी

चंडीगढ़: 20 जनवरी, 2025 - भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने 9वें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 19 जनवरी, 2025 के बीच पठानकोट, सांबा, कठुआ, सतवारी, बानी मछेड़ी, जालंधर, दिल्ली, अंबाला और ट्राइसिटी सहित अपने कमान के अधिकृत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दिग्गज सैनिक दिवस सप्ताह भर मनाया, जो कि भारतीय सशस्त्र बलों के दिग्गजों द्वारा सेवाकाल के दौरान कर्तव्य की पंक्ति में उनके योगदान और बलिदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित किया गया।

इस उपलक्ष में पश्चिमी कमान ने चंडीमंदिर में 19 जनवरी को एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के 1400 से अधिक भूतपूर्व सैनिक शामिल हुए।

इस अवसर पर, पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और श्रीमती शुचि कटियार, क्षेत्रीय अध्यक्ष, आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से बातचीत की और राष्ट्र के प्रति उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की।

 

बातचीत के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने सेवानिवृत्त होने के बाद नागरिक समाज में दिग्गजों के योगदान की प्रशंसा की, जिसने सशस्त्र बलों की छवि को बढ़ाया है और अपने क्षेत्रों में प्रगति और विकास को गति दी है। उन्होंने दिग्गजों को पश्चिमी कमान के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया और भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए उनकी सलाह मांगी।
इस कार्यक्रम में मेजर जनरल सविंदर सिंह संधू, लेफ्टिनेंट कर्नल डी आर कटोच, कर्नल एच एस सिंघा और लेफ्टिनेंट कर्नल के सी मेहता सहित 90 वर्षीय उम्र दराज दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया। दिग्गज पूर्व सैनिकों ने भलाई के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के लिए कमान की सराहना की और सेना के लिए अपने निरंतर समर्थन की पुष्टि की।

इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों का समाधान भी किया गया, जिसमें वेटरन सहायता केंद्र (वीएसके) और बैंकों ने पेंशन/स्पर्श से संबंधित मुद्दों के समाधान और व्यक्तिगत सहायता प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए। भूतपूर्व सैनिकों को पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) सहित अतिरिक्त सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

पश्चिमी कमान ने सभी भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए एकल-खिड़की (सिंगल विंडो) शिकायत निवारण प्रणाली में कार्य करने के लिए 42 वीएसके स्थापित किए हैं। छह नए सर्वरों के चालू होने से ईसीएचएस योजना के ऑनलाइन कामकाज को मजबूती मिली है। मोहाली में 30 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत वेटेरन कॉम्प्लेक्स को मंजूरी दी गई है, जिसमें चिकित्सा उपचार के लिए अस्थायी (ट्रांज़िट) आवास की व्यवस्था होगी, जिसके लिए राज्य सरकार से भूमि अधिग्रहित कर ली गई है तथा कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X